नोएडा

Noida: नोएडा में कार बनी आग का गोला, लोगों ने कूदकर बचाई जान, देखें Video

नोएडा में एक हैरान कर देने वाला दृश्य सामने आया है, जहां इस्कॉन मंदिर के पास फ्लाईओवर पर एक कार में आग लग गई। कार में सवार लोगों ने जैसे-तैसे कार से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गया-

Image

नोएडा में फ्लाईओवर पर कार में लगी आग

Noida: नोएडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां इस्कॉन मंदिर के पास फ्लाईओवर पर एक कार में आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने भयानक रूप ले लिया है और कार आग का गोला बन गया। घटना नोएडा के थाना 24 क्षेत्र का है। जैसे-तैसे कार में सवार लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कार पूरी तरह से आग की चपेट में आग गई, ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगी और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

नोएडा में कार में लगी भीषण आग

कार में आग कैसे लगी इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार इस्कॉन मंदिर के पास फ्लाईओवर एलिवेडे रोड पर एक कार में आग लग गई और कार से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगी। कार में लगी आग की ऊंची लपटों को देखकर यहां से गुजरने वाले लोग भी सहम उठे। एलीवेटेड रोड पर धू-धू कर कार चलती रही।

जैसे-तैसे बची लोगों की जान

फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।हालांकि कार जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कार में आग लगी है। पहली कार में आग लगने की कई घटना सामने आती रही। हालांकि, अच्छी बात यह है कि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। कार में सवार लोगों ने मौका रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article