नोएडा

फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता होगा साफ, बिल्डरों को नोटिस भेज रही अथॉरिटी

नोएडा प्राधिकरण बकाया जमा नहीं करने वाले बिल्डरों के को नोटिस जारी कर रही है। इन बिल्डरों ने अभी तक 25% धनराशि भी जमा नहीं कराई है, जिस वजह से लोगों की फ्लैट की रजिस्ट्री में देरी हो रही है। अभी तक केल 15 बिल्डरों ने बकाया के 25% जमा किए हैं-

Image

बिल्डरों को नोटिस भेज रही अथॉरिटी

नोएडा प्राधिकरण उन बिल्डरों को खिलाफ नोटिस जारी कर रही है, जिन्होंने अब तक बकाया रकम जमा नहीं कराया है। उनके खिलाफ इस सप्ताह नोटिस जारी करने का फैसला लिया है। नोटिस के जरिए इन बिल्डरों आखिरी मौका दिया जाएगा, ताकि वो बकाया रकम की समय से भुगतान कर दें। अब तक सिर्फ 15 बिल्डरों ने 25% रकम जमा किए हैं। जबकि, 42 बिल्डरों ने पैसे जमा करने की सहमति दी है। जिस वजह से फ्लैटों की रजिस्ट्री में तेजी नहीं आ पा रही है। इसके लिए अब बिल्डरों को जल्द से जल्द बकाया धनराशि जमा करने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं।

फ्लैट की रजिस्ट्री में नहीं आ रही तेजी

इन फ्लैट्स खरीदारों की सहूलियत के लिए अमिताभकांत समिति की सिफारिशें 21 दिसंबर 2023 को लागू की गई थी। नोएडा में 57 ऐसी परियोजनाएं हैं, जिनका किसी न्यायालय में विवाद नहीं चल रहा है। ऐसे में इन बिल्डरों के साथ नोएडा रजिस्ट्री की प्रक्रिया में तेजी नहीं आ पा रही है।

सिर्फ 425 फ्लैटों की हुई रजिस्ट्री

समिति की सिफारिशों के बाद जिन 15 परियोजना के बिल्डरों ने बकाये के 25 प्रतिशत रुपये जमा प्रोपर्टी की रजिस्ट्री होनी है। लेकिन, अभी तक करीब 425 फ्लैट की रजिस्ट्री हुई है। ऐसे में बिल्डर खरीदारों के फ्लैटों की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी नहीं ला पा रहे हैं। प्राधिकरण ने जनवरी में बैठक की थी।

15 बिल्डरों ने जमा कराया बकाया

नोएडा प्राधिकरण ने बकाया रकम जमा नहीं करने वाले बिल्डरों को इस सप्ताह नोटिस जारी करने शुरू कर देगा। नोटिस के जरिए अंतिम अवसर देते हुए भुगतान करने के लिए कहा जाएगा। मात्र 15 बिल्डरों ने कुल बकाये में से 25 प्रतिशत धनराशि जमा कराई है, जबकि 42 बिल्डरों ने सहमति पैसे जमा करने की सहमति दे रखी है।

25% धनराशि जमा करने पर रजिस्ट्री

जनवरी में 57 में से 42 परियोजना के बिल्डर ने सहमति दी थी कि वो दो महीने में कुल बकाए में से 25 प्रतिशत धनराशि जमा कर फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू करा देंगे। ऐसे में अब करीब तीन महीने बीत जाने के बाद भी सिर्फ 15 बिल्डरों ने करीब 125 करोड़ रुपए जमा कराए हैं। इनके अलावा चार परियोजना से जुड़े बिल्डरों ने करीब 23 करोड़ रुपए जमा कराया है।

बकाया जमा नहीं करने वाले बिल्डरों को नोटिस

पहले इन बिल्डरों ने 30 मार्च तक का समय मांगा था। इसके बाद इस महीने 12 मई तक का समय मांगा है। लेकिन अब प्राधिकरण इनको रियायत देना चाहती है। एक सप्ताह पहले औद्योगिक विकास आयुक्त ने निर्देश दिए थे कि पैसे जमा नहीं करने वाले बिल्डरों को नोटिस जारी किए जाएं। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह से बिल्डरों को नोटिस जारी करने शुरू कर दिए जाएंगे।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article