नोएडा

Gautam Buddha Nagar News: नोएडा-ग्रेनो में अपराधियों की अब खैर नहीं, जिले में 32 हजार CCTV कैमरों से पुलिस रखेगी नजर

नोएडा और ग्रेनो में 32 हजार सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी। इसके लिए जिले में जनता द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल होगा। पुलिस को इन कैमरों से निगरानी का अधिकार प्राप्त हो गया है।

Image

सीसीटीवी कैमरे से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

Gautam Buddha Nagar News: गौतम बुद्ध नगर में 32 हजार सीसीटीवी कैमरों की मदद से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी। इन सीसीटीवी कैमरों को लगाने में सरकार की ओर से कोई राशि खर्च नहीं हुई हैं, क्योंकि इन्हें जनता ने लगवाएं हैं। अब इन कैमरो से निगरानी का अधिकार पुलिस को मिल गया है। इन 32 हजार सीसीटीवी कैमरों की मदद से जिले के अधिकांश हिस्सों पर पुलिस निगरानी रख सकेगी।

लोगों ने लगवाएं हैं ये कैमरे

जिले में कई लोगों ने अपने घरों पर कैमरे लगाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने इन लोगों से सहयोग प्राप्त किया है और इन कैमरों से अब जिले में नजर रखी जाएगी। इनमें से कई लोगों के कैमरे सड़क की ओर नहीं थे, इन कैमरों को सड़क की ओर लगवाया गया है और कई लोगों के कैमरे का एंगल गलत था। इन लोगों से पुलिस ने बातचीत करने के बाद इनका एंगल ठीक कराया है। इसके अलावा जिन जगहों पर कैमरे नहीं थे,वहां भी नए कैमरे लगवाए गए हैं। हालांकि इसका खर्चा भी लोगों को कम आया है, क्योंकि सिर्फ नए कैमरे ही लेने थे और बाकी मशीनें पहले से लगी हुई थीं।

थानों में बनेंगे वीडियो रूम

जनता के लगवाए इन कैमरों से कमिश्नरी पुलिस जिले में निगरानी करेगी। इसके अलावा केंद्रीय कंट्रोल रूम से ही पूरे इलाके में नजर रखी जाएगी। इसके लिए इन कैमरों को आईटएमएस से जोड़ा जा रहा है। अपर आयुक्त मुख्यालय के अनुसार इन कैमरों से जिले में नजर रखने के लिए हर थाने में वीडियो रूम भी बनवाए जा रहे हैं। इन्हें सीएसआर फंड के माध्यम से बनवाया जा रहा है। जिसके बाद हर थाने से 64 कैमरों से एक साथ नजर जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article