नोएडा

Noida Fire: गैस रिसाव से चार मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, छत पर फंसे 100 लोग; फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू

नोएडा के फेज-2 में सेक्टर 87 में चार मंजिला इमारत में आग लग गई। देखते ही देखते बिल्डिंग में धुआं भर गया और 100 लोग बिल्डिंग की छत पर फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने उन्हें रेस्क्यू किया। दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह से बुझा दिया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Image

नोएडा में लगी आग

Noida Fire: नोएडा के सेक्टर 87 में चार मंजिला इमारत में देर रात आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू पाने में जुट गई। दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह से बुझा लिया है और अब स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

LPG गैस लीक होने से लगी आग

जानकारी के अनुसार एलपीजी गैस लीक होने के कारण इमारत की पहली मंजिल पर आग लग गई। जिससे पूरी इमारत में धुआं भर गया। आग लगते ही करीब 100 लोग इमारत की छत पर फंसे रह गए। आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू पाया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

नोएडा सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रात को करीब साढ़े 11 बजे हम लोगों को सूचना मिली कि सेक्टर 87 के नया गांव के गली नंबर 1 के एक मकान आग लगी है। जिसमें कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। जिसके बाद अलग-अलग फायर स्टेशन से 6 फायर टेंडर मौके पर रवाना किए गए। साथ ही हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और एडवांस रेस्क्यू टेंडर भी रवाना किए गए।

सीढ़ियों के रास्ते लोगों को बचाया गया

सीएफओ ने बताया कि कुछ लोग बाइक से हमारे फायर स्टेशन फेस 2 पर पहुंचे और आग की सूचना। जिसके बाद तुरंत गाड़ियों को रवाना कर दिया गया था। पुलिस टीम और डीसीपी भी खुद मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि हमने मौके पर देखा की घरेलू गैस रिसाव की वजह से गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसके बाद वहां रहने वाले लोग छत पर पहुंच गए। जिन्हें सीढ़ियों के रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना में कोई जनहानि या बर्न इंजरी नहीं हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article