नोएडा

कैसे पहुंचे गंगा जल, जब 15 KM लंबी पाइपलाइन में कई जगह लीक की समस्या होगी हाल

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में बने प्लांट से गंगा जल सप्लाई के लिए तैयार है। यह जल नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के आसपास के 26 सेक्टरों और गांवों में जाना है। लेकिन इसके 15 किमी के हिस्से में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है और इसमें गंदा पानी मिक्स हो रहा है।

Image

गंगा जल की पाइप लाइन में कई जगह लीक (सांकेतिक फोटो)

Ganga water Supply in Noida: गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में गंगा जल का प्लांट बनकर तैयार हो गया है। इस प्लांट से गंगा जल की सप्लाई नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के आसपास के सेक्टरों और गांवों में होनी है। गंगा जल को सिद्धार्थ विहार से नोएडा के छिजारसी होते हुए इन सेक्टरों में पहुंचाया जाएगा। प्लांट से गंगा जल सप्लाई होने के लिए पूरी तरह तैयार है लेकिन एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के इस रास्तें में कई रुकावटे हैं। करीब 32 किमी में से 15 किमी पाइप लाइन में कई जगह लीक की समस्या है। जिसके कारण ट्रायल के दौरान इसमें गंदा पानी मिक्स हो रहा है। इस लाइन को साफ करने की योजना पर प्राधिकरण काम कर रहा है। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार पाइप लाइन डालने वाली एजेंसी से जल्द ही पूरा ब्योरा मांगा जाएगा।

15 हिस्से में क्षतिग्रस्त है पाइप लाइन

सिद्धार्थ विहार में बने प्लांट से नोएडा में 90 एमएलडी गंगा जल की आपूर्ति होनी है। इससे 7-8 लाख लोगों को लाभ होने वाला है। यह गंगा जल नोएडा-ग्रनो एक्सप्रेसवे के आसपास 26 सेक्टरों में पहुंचाया जाना है। इनमें सेक्टर 122, 128, 130, 131, 133, 134, 135 आदि शामिल हैं। इसके अलावा कुछ गांवों में भी गंगा जल पहुंचेगा। नोएडा के छिजारसी के पास से सेक्टर-137 स्थित यूजीआर तक का क्षेत्र करीब 32 किमी लंबा है। इसमें से करीब 15-16 किमी हिस्से में डाली गई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। इस पाइप लाइन को कई साल पहले डाला गया था। लेकिन इसमें लीकेज होने के कारण गंदे पानी की मिलावट हो रही है और सबसे ज्यादा समस्या इलाहाबास गांव के पास हो रही है। जिसके कारण पूरी पाइप लाइन की गहनता से जांच की जा रही है।

2018 में शुरू हुई थी परियोजना

इस परियोजना पर काम की शुरुआत 14 मार्च 2018 में हुई थी। जिसे पूरा करने का लक्ष्य 2021 तक रखा गया था। लेकिन हर बार डेडलाइन बढ़ती गई। इस बार भी गंगा जल पहुंचने में पांच-छह महीने का समय लगने का अनुमान जताया जा रहा है। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसले से सटे सेक्टरों में लोग खरीदकर पानी पी रहे हैं। यहां पर अभी गंगा जल की सप्लाई नहीं हो रही है। नोएडा को फिलहाल 240 एमएलडी गंगा जल मिल रहा है। आगामी समय में 90 एमएलडी जल की सप्लाई होने पर इसकी क्षमता बढ़कर 330 एमएलडी हो जाएगी। इसके साथ ही शहर के आंतरिक हिस्से में पानी की सप्लाई और गुणवत्ता भी बेहतर हो जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article