नोएडा

नोएडा में मुंबई जैसा हादसा, तेज रफ्तार ऑडी ने बुजुर्ग को मारी टक्कर; मौके पर ही मौत

नोएडा में एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुजुर्ग कई फीट उछल गया और गिरने मौके पर ही मौत हो गई।

Image

टक्कर के बाद बुजुर्ग उछला।

Photo : Twitter

Noida Accident News: नोएडा में एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। कार की टक्कर के बाद बुजुर्ग कई फीट उछलकर गिर पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले ऐसी ही एक घटना मुंबई से सामने आई थी, जहां नशे में धुत्त किशोर ने तेज रफ्तार पोर्श कार से दो लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।

सड़क पार कर रहा था बुजुर्ग

बता दें कि नोएडा बुजुर्ग व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी अचानक से एक ऑडी कर सामने से आती है और उसे टक्कर मार देती है। पुलिस ने बताया कि घटना नोएडा सेक्टर 53 में कंचनचूंगा अपार्टमेंट के पास हुई। उन्होंने बताया कि 63 वर्षीय जनक देव शाह ऑल इंडिया रेडियो से सेवानिवृत्त थे और सेक्टर 53 में रहते थे।

टक्कर के बाद हवा में उछला बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार, वह दूध खरीदने जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह कई फीट हवा में उछल गया और गिरने से उसकी मौत हो गई।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article