नोएडा

Noida News: लोन लेने के लिए युवती ने डाउनलोड किया एप, साइबर ठगों ने फोन हैक कर बना ली अश्लील वीडियो, फिर...

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 10:37 PM IST

Noida News: नोएडा में ऑनलाइल एप के द्वारा लोन लेने की कोशिश कर रही एक युवती ब्‍लैकमेलिंग का शिकार हो गई। साइबर ठगों ने युवती के मोबाइल से निजी तस्‍वीरें चुराकर उससे अश्‍लील वीडियो तैयार किया और फिर पैसे नहीं देने पर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

एडा में युवती को ऑनलाइन लोन लेना पड़ा भारी। -प्रतीकात्मक तस्वीर

KEY HIGHLIGHTS
युवती को थी पैसों की तुरंत जरूरत इसलिए डाउनलोड किया एपलोन एप डाउनलोड करते ही आरोपियों ने हैक कर लिया मोबाइल आरोपियों ने अश्‍लील वीडियो बनाकर पहले मांगे पैसे, फिर किया अपलोड

Noida News: नोएडा से साइबर ठगों द्वारा एक युवती से ब्‍लैकमेलिंग का बड़ा मामला सामने आया है। जिले के सर्फाबाद गांव की रहने वाली एक युवती ने ऑनलाइन लोन लेने के लिए एक एप डाउनलोड किया था। जिसके बाद वह साइबर ठगों के जाल में फंस गई। आरोपियों ने युवती का मोबाइल फोन हैक कर उसकी निजी जानकारी चुरा ली और फिर उसका अश्लील वीडियो बना ब्‍लैकमेल करना शुरू कर दिया, पैसे न देने पर आरोपियों ने युवती का अश्‍लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।

जिसके बाद पीड़ित युवती ने थाना सेक्टर-113 पहुंच कर मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि, उसे कुछ पैसों की सख्‍त जरूरत थी, इसलिए उसने लोन लेने के लिए गूगल प्‍ले स्‍टोर से एक एप डाउनलोड किया था। युवती के अनुसार, एप डाउनलोड करते ही उसके पास अज्ञात नंबरों से फोन आने लगे। आरोपियों ने युवती का फोन हैक कर उसकी तस्वीरों सहित सभी निजी जानकारी चुरा ली। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पैसे नहीं देने पर फोटो एडिट कर बना दी अश्‍लील वीडियो

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, आरोपियों ने उसके मोबाइल से चोरी किए गए फोटो को एडिट कर उसका अश्‍लील वीडियो तैयार कर दिया। उस वीडियो को मेरे मोबाइल पर भेज आरोपियों ने 10 हजार रुपये मांगे। पीड़िता ने बताया कि, मेरे पास पैसे नहीं थे, इसलिए आरोपियों को पैसे नहीं दे सकी। जिसके बाद आरोपियों ने उस वीडियो को कई सोशल मीडिया साइड पर अपलोड कर दिया और उसका लिंक मुझे भेजा। थानाध्‍यक्ष शरद कांत ने बताया कि, शिकायत के अनुसार अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल मामले की जांच में जुटी है। उन्‍होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता वीडियो को डिलीट करना है। उन्‍होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि, ऑनलाइन एप की मदद से लोन लेने से लोगों को बचना चाहिए। लोन का झांसा देकर ब्‍लैकमेलिंग और ठगी करने वाले कई ठग इस समय सक्रिय है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article