नोएडा

Noida Water Supply News: नोएडा में इस तारीख से बंद हो जाएगी गंगाजल की सप्लाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 10:03 PM IST

Noida Water Crisis: नोएडा के लोगों को कुछ दिनों तक गंगाजल की सप्लाई बंद होने से परेशानी हो सकती है। 5 अक्टूबर से गंगाजल की सप्लाई बंद हो जाएगी। दीवाली बाद फिर से पूर्व की भांति सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

Image

नोएडा इस वजह से नहीं होगी गंगाजल की सप्लाई।

KEY HIGHLIGHTS

  1. 5 अक्टूबर से बंद हो जाएगी सप्लाई
  2. 25 अक्टूबर से शुरू होगी आपूर्ति
  3. नोएडा अथॉरिटी सप्लाई के बंद होने के बाद 10 दिन तक देगी गंगाजल की सप्लाई

Noida News: नोएडा शहर को गाजियाबाद से आने वाली गंगाजल की सप्लाई अगले महीने के 5 अक्टूबर से बंद कर दी जाएगी। इसके बाद दीवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर से फिर गंगाजल की आपूर्ति पहले की तरह शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि, सप्लाई फिर से बहाल होने में 2 से 3 दिन की देरी होने की संभावना भी है। नोएडा प्राधिकरण सप्लाई बंद होने के बाद 10 दिन तक गंगाजल की सप्लाई जारी रखेगा। इसके लिए अतिरिक्त पानी का स्टोरेज कर लिया जाएगा। सिंचाई विभाग की ओर से पानी के बंद होने की सूचना जारी कर दी गई है।

बता दें कि सफाई के लिए यह ब्रेकडाउन हर वर्ष होता है। वहीं विभाग की ओर से कहा गया है कि हमारा प्रयास है कि पानी का संकट कहीं भी न हो। विभाग ने बताया है कि, जहां भी पानी की समस्या होगी वहां टैंकर भेज दिए जाएंगे। वहीं शहर में जहां भी ट्यूबवेल की व्यवस्था है, उनको पूरी क्षमता के साथ चलाने का काम होगा। बता दें कि, इस बार पिछली वर्ष की तुलना में 40 ट्यूबवेल अधिक इस काम के लिए तैयार किए गए हैं। विभाग का कहना है कि, पानी की समस्या तो नहीं हो सकेगी लेकिन पानी के प्रेशर की समस्या कुछ इलाकों में देखने को मिलेगी।

गंगा नहर में पानी की आपूर्ति बंदमिली जानकारी के अनुसार, शहर में हर दिन करीब 400 मिलियन लीटर पर डे (एमएलडी) पानी की खपत होती है। इसमें 250 एमएलडी गंगाजल गाजियाबाद से आता है। बता दें कि यहीं नहीं बल्कि गाजियाबाद के कई इलाकों में तो दैनिक गंगा जल आपूर्ति रविवार से ही प्रभावित हो गई है। इसके पीछे कारण यह है कि हरिद्वार में अधिकारियों ने ऊपरी गंगा नहर में पानी की आपूर्ति बंद करवा दी है और इसके कारण गाजियाबाद में दो गंगा जल ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो चुके थे।

गाजियाबाद के प्लांट हो गए हैं बंद

जानकारी के लिए बता दें कि गाजियाबाद के प्रताप विहार क्षेत्र में दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए हैं। जो ऊपरी गंगा नहर से गंगा जल आपूर्ति प्राप्त किया करते हैं और इसे उपचार के बाद गाजियाबाद और नोएडा में आपूर्ति होती रहती है। उत्तर प्रदेश जल निगम के अधिकारियों ने बताया है कि, दोनों संयंत्रों को बंद कर दिया गया है। आने वाले दिनों में दोनों शहरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article