नोएडा

Noida News: ‘गंगाजल’ का इंतजार हुआ खत्‍म, इस दिन से नोएडा में होने लगेगी गंगा से जल की सप्लाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 08:48 PM IST

Noida News: नोएडा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गंग नहर में हरिद्वार से पानी छोड़ा जा चुका है। यह वीरवार दोपहर तक पूरी क्षमता से गाजियाबाद के प्‍लांट पर पहुंचने लगेगा, यहां से नोएडा के लिए शाम को सप्‍लाई शुरू हो जाएगी। शुक्रवार सुबह से लोगों को उनके घर में गंगाजल मिलने लगेगा।

Image

प्रताप विहार में स्थित गंग नहर से जुड़ा वॉटर प्‍लांट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गंग नहर की साफ-सफाई के कारण करीब 21 दिनों से बंद थी सप्‍लाई
  • मंगलवार शाम को छोड़ा गया पानी, कल पूरी क्षमता से पहुंचेगा गाजियाबाद
  • नोएडा में वीरवार शाम से गंगाजल की सप्‍लाई, शुक्रवार से हर सेक्‍टर में

Noida News: नोएडा के लाखों लोगों का लंबे समय से चल रहा गंगाजल का इंतजार अब खत्‍म होने वाला है। करीब 21 दिन के इंतजार के बाद कल से गंगाजल नोएडा के लोगों की प्‍यास बुझाने लगेगा। उत्तराखंड से गंग नहर में पानी छोड़ा जा चुका है। यह पानी वीरवार दोपहर तक गाजियाबाद के प्रताप विहार प्लांट में पहुंच जाएगा। यहां से कल शाम को नोएडा के लिए गंगाजल की सप्लाई शुरू हो जाएगी। नोएडा अथॉरिटी के जल विभाग ने गंगाजल के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि वीरवार शाम को कुछ इलाकों में गंगाजल की सप्‍लाई शुरू हो जाएगी। वहीं शुक्रवार की सुबह से गंगाजल की सप्लाई पूरी क्षमता के साथ शहर में शुरू हो जाएगी।

बता दें कि गंग नहर की सालाना सफाई के कारण इस माह के शुरुआत में उत्‍तराखंड से पानी की सप्‍लाई को रोक दिया गया था। गंगाजल की सप्‍लाई न मिलने के कारण नोएडा के कई सेक्‍टर में हाई लेवल टीडीएस के साथ पानी की किल्लत बनी हुई है। साथ ही कई इलाके के लोगों को लो-प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अब इन सभी समस्‍याओं से लोगों को राहत मिल जाएगी।

मंगलवार शाम को हरिद्वार से छोड़ा जा चुका पानी

नोएडा जल विभाग के डीजीएम आरपी सिंह ने गंगाजल सप्‍लाई की जानकारी देते हुए बताया कि उत्‍तराखंड के सिंचाई विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि मंगलवार देर शाम ही हरिद्वार से गंग नहर में पानी छोड़ा जा चुका है। लेकिन इस पानी को पूरी क्षमता के साथ गाजियाबाद तक पहुंचने और प्लांट के लिए स्टोर होने में समय लग जाएगा। उम्‍मीद है कि प्रताप विहार के प्‍लांट में गुरुवार दोपहर तक पूरी क्षमता के साथ पानी सप्‍लाई पहुंचने लगेगी। इसके बाद शाम से नोएडा के लिए पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। नोएडा में गंगाजल पहुंचने और पूरी क्षमता के साथ सप्‍लाई शुरू होने में शुक्रवार सुबह तक का समय लग सकता है। बता दें कि नोएडा में इस समय हर दिन करीब 400 एमएलडी पानी की खपत होती है। इसमें से 250 एमएलडी पानी गंगनहर से आता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article