नोएडा

Noida में दर्दनाक हादसा: कार रिवर्स करते समय 4 साल के बच्चे की मौत, कॉलोनी में सख्त ट्रैफिक नियमों को लागू करने मांग की उठी

नोएडा थाना सेक्टर 30 क्षेत्र में कार की चपेट में आने से एक 4 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि रिहायशी इलाकों में स्पीड लिमिट और रिवर्स अलार्म नियमों को सख्ती से लागू किया जाए। ताकि आने वाले समय में कोई अन्य बच्चा इस तरह की हादसे का शिकार न हो।

Image

नोएडा में कार की चपेट में आने से 4 साल के बच्चे की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-31 ए ब्लॉक में एक बच्चे की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय जब एक व्यक्ति अपनी कार बैक कर रहा था। इस दौरान पीछे खेल रहा छोटा बच्चा कार के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को कैलाश अस्पताल, सेक्टर-27 नोएडा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी चालक गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान अभि (उम्र 4 वर्ष) पुत्र आशीष के रूप में हुई है, जो सेक्टर-31 नोएडा के खसरा नंबर 257 में अपने परिवार के साथ किराए पर रह रहा था। बच्चे का मूल निवास ग्राम चंदपुरा, थाना गौरिहार, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) बताया गया है। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने परिवार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल स्विफ्ट डिजायर कार को कब्जे में ले लिया है और चालक जयंत शर्मा पुत्र संजीव शर्मा निवासी डी-99, सेक्टर-36 नोएडा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, जिसके तहत लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है।

लोगों ने प्रशासन ने नियमों को सख्ती से लागू करने की अपील की

पुलिस ने मृतक अभि के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में सभी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है और आरोपी चालक से पूछताछ जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनियों में वाहन चालक अक्सर बिना पीछे देखे कार बैक करते हैं, जिससे ऐसी दर्दनाक घटनाएं घटती हैं। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि रिहायशी इलाकों में स्पीड लिमिट और रिवर्स अलार्म नियमों को सख्ती से लागू किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'