नोएडा

फरवरी नहीं, इस महीने से शुरू होगी नोएडा एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग, जानें कब से उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग सेवा डीजीसीए से एयरपोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद ही शुरू हो पाएगी। मार्च तक एयरोड्रम लाइसेंस मिलने की संभावना जताई जा रही है। जिसके बाद ही अंतर्राष्ट्रीय, घरेलू और कार्गो फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग सेवा शुरू होगी। एयरपोर्ट से अप्रैल हर हाल में उड़ाने शुरू करने की तैयारी चल रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग सेवा मार्च के बाद ही शुरू हो पाएगी। अभी तक फरवरी के दूसरे सप्ताह से टिकट बुकिंग सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही थी। लेकिन व्यावसायिक उड़ानें शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से एयरोड्रम लाइसेंस अभी तक नहीं मिला है। मार्च तक इसका लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। लाइसेंस मिलने के बाद ही अंतर्राष्ट्रीय, घरेलू और कार्गो फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग सेवा शुरू हो सकेगी।

अप्रैल तक उड़ाने शुरू करने की तैयारी

यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के अनुसार नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग सेवा को एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद शुरू किया जाएगा। मार्च तक लाइसेंस मिलने की संभावना है। जिसके बाद अप्रैल में हर हाल में उड़ाने शुरू करने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है। उन्होंने बताया कि 3 जनवरी को ही एयरोड्रम लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया था। लेकिन डीजीसीए ने आपत्ति दर्ज कराते हुए इसके निस्तारण के लिए 17 फरवरी तक समय दिया था। आपत्ति निस्तारण के बाद एयरोड्रम लाइसेंस को जारी कर दिया जाएगा।

समय पर चल रही सभी कागजी प्रक्रिया

प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों के लिए अब तक टिकट बुकिंग सेवा फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू करने की तैयारी थी। लेकिन इसमें अब और समय लगने वाला है। अधिकारियों का मानना है कि जब तक उड़ानों को शुरू करने के लिए डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस नहीं मिल पाता, तब तक टिकट बुकिंग सेवा की शुरुआत नहीं की जाएगी। हालांकि दावा किया गया है कि एयरपोर्ट संचालन को लेकर समय पर सभी कागजी प्रक्रिया चल रही है। साथ ही उड़ानों का संचालन करने के लिए वैमानिकी सूचना प्रकाशन (AIP) भी हो गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article