नोएडा

Moradabad: इलेक्ट्रिक स्कूटी में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, देखते ही देखते वाहन जलकर राख, सामने आया विस्फोट का वीडियो

यूपी के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में घर की पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ और फिर आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक स्कूटी में ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आशियाना की घटना है। जहां एक खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। विस्फोट की आवाज सुनकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्कूटी ब्लास्ट की घटना घर में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।

जानकारी के अनुसार, आशियाना कालोनी निवासी अमित वार्ष्णेय ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को तीन महीने पहले ही लिया गया था। स्कूटी घर की पार्किंग में ही खड़ी थी। तभी अचानक स्कूटी में से धुआं निकला शुरु हो गया और चिंगारी निकलने के साथ उसमें जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ पूरी स्कूटी धू-धू करके जलने लगी। ब्लास्ट की आवाज इतनी जोरदार थी कि आप इसे वीडियो में साफ सुन सकते हैं। धमाके की अवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया।

इस हादसे में गनीमत यह रही की कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि तीन महीने पुरानी स्कूटी में ब्लास्ट हुआ कैसे। इस ब्लास्ट से हर कोई हैरान है। ब्लास्ट के साथ स्कूटी में लगी आग से पूरी स्कूटी जलकर राख हो गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article