ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग लंबे समय से पब्लिक ट्रांसपोर्ट और मेट्रो रेल की मांग कर रहे हैं। मेट्रो को लेकर स्थानीय लोग हर रविवार प्रदर्शन भी करते रहे हैं। आखिर अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के लिए खुशखबरी ये है कि नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने एक्वा लाइन मेट्रो को ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस कदम से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी और अच्छी हो जाएगी। इससे लोगों को आवाजाही में आसानी होगी और सड़कों का ट्रैफिक भी कुछ हद तक कम होगा। चलिए जानते हैं क्या है एक्वा लाइन मेट्रो को लेकर NMRC की पूरी तैयारी -
ग्रेटर नोएडा से नोएडा के सेक्टर 51 तक चल रही एक्वा लाइन मेट्रो को अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक बढ़ाने की योजना है। इस कॉरिडोर में कुल 11 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। यह स्टेशन नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रमुख स्थानों पर होंगे, जिनमें नोएडा के सेक्टर 51 के अलावा सेक्टर 61, 70, 122 और 123 भी शामिल होंगे। कुल 17.43 किमी लंबा इस एक्सटेंशन प्रोजेक्ट में ये 11 स्टेशन होंगे।
- नोएडा सेक्टर 51 (मौजूदा स्टेशन)
- नोएडा सेक्टर 61
- नोएडा सेक्टर 70
- नोएडा सेक्टर 122
- नोएडा सेक्टर 123
- ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4
- इकोटेक 12
- ग्रेटर नोएडा सेक्टर 2
- ग्रेटर नोएडा सेक्टर 3
- ग्रेटर नोएडा सेक्टर 10
- ग्रेटर नोएडा सेक्टर 12
- ग्रेटर नोएडा सेक्टर नॉलेज पार्क 5
