नोएडा

कार चोरी करते फिर जंगल में जाकर..., नोएडा पुलिस ने गाड़ी चोरी करने वाले गैंग का कैसे किया भंडाफोड़? तीन गिरफ्तार

नोएडा पुलिस, क्राइम रेस्पॉन्स टीम (सीआरटी) और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया गया। सेक्टर-92 सर्विस रोड के पास हुई मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन चोरी की कारें, 91,000 रुपये नकद, अवैध हथियार, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की।

Image

नोएडा पुलिस ने गाड़ी चोरी करने वाले गिराह का किया भांडफोड़।(फोटो सोर्स: istock)

Photo : iStock

नोएडा पुलिस, सीआरटी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्टर-92 सर्विस रोड के पास मुठभेड़ के दौरान गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके कब्जे से 3 चोरी की कारें, 91,000 रुपये नकद, अवैध हथियार, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई है।

दरअसल, आज पुलिस को सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पता चला कि गाड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाश सेक्टर-92 के पास चोरी की कारें बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने बदमाशो के गिरफ्तारी के लिए चेकिंग शुरू कर दिया।

पंकज ने शुरू कर दी फायरिंग

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एक बदमाश पंकज ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें बदमाश पंकज के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पंकज के पास से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस पुलिस को बरामद हुआ है।

देहात के कच्चे रास्तों का इस्तेमाल करते थे आरोपी

पूछताछ में पता चला है कि ये लोग दिल्ली-एनसीआर में टैक्सी चलाते है और इसी दौरान अक्सर रेकी कर सुनसान जगहों से वाहन चोरी करते थे। चोरी के वाहनों को कुछ दिनों तक जंगल या खाली प्लॉट में खड़ा रखकर बाद में नई जगह ले जाते थे ताकि पुलिस की नजर न पड़े। टोल प्लाजा से बचने के लिए देहात के कच्चे रास्तों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस से बचने के लिए इंटरनेट कॉलिंग का इस्तेमाल करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से ये सामान बरामद किया 3 चोरी की कारें, अर्टिगा, क्रेटा और, टाटा हेरियर, इसके अलावा घटना में प्रयुक्त कार Aura , 91,000 रुपये नकद, चोरी का मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा और कारतूस और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है।

डीसीपी शक्ति अवस्थी के मुताबिक मुख्य आरोपी पंकज के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के अलग अलग थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article