शहर

कच्छ में पेट्रोल-डीजल की अफवाह से हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़; प्रशासन बोला-स्टॉक है भरपूर

गुजरात के कच्छ में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैलने से पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई। जिसे देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले 344 पंपों पर पर्याप्त ईंधन स्टॉक है और सप्लाई सामान्य है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और पैनिक बाइंग न करने की अपील की, साथ ही जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Image

पेट्रोल-डीजल की कमी की कच्छ में अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर भीड़

Kutch News: गुजरात के कच्छ जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों ने लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है। जिसके चलते पेट्रोल पंपों पर अचानक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, जिला प्रशासन ने स्थिति को साफ करते हुए कहा है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

भुज कलेक्टर कार्यालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भुज कलेक्टर कार्यालय में जिला कलेक्टर आनंद पटेल की अध्यक्षता में एक हाई लेवल मीटिंग हुई। जिसमें जिला आपूर्ति अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी और विभिन्न तेल कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का मकसद जिले में ईंधन की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करना था।

तेल कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद

बैठक के दौरान आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि कच्छ जिले में छह प्रमुख तेल कंपनियों के पास नियमित रूप से पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई चेन सामान्य रूप से चल रही है। आंकड़ों के अनुसार, कच्छ के 344 पेट्रोल पंपों पर करीब 1 करोड़ 37 लाख 75 हजार लीटर ईंधन मौजूद है, जो लोगों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

लोगों से अफवाहों से बचने की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में बिना जरूरत के पेट्रोल-डीजल की अत्यधिक खरीदारी न करें। कच्छ के जिला आपूर्ति अधिकारी अर्श हाशमी ने साफ कहा कि जिले में ईंधन की कोई किल्लत नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति या समूह जमाखोरी या कालाबाजारी में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और आम जनता से सहयोग की अपील कर रहा है ताकि अनावश्यक अफवाहों से बचा जा सके।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article