Navi Mumbai Airport Commitee: अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ की नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष तथा अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की प्रमुख उपस्थिति में की गई।
मुम्बई में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को रविंद्र चव्हाण के हाथों नियुक्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मौजूद रहे ये लोग
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल काळसेकर, अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ के महासचिव सुहास माटे, संयुक्त महासचिव रुपेश धुमाळे और योगेश आवळे, उपाध्यक्ष साई घोगळे, सचिव शरद येटम, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र राऊत, निशांत गायकवाड सहित कर्मचारी संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर अखिल भारतीय माथाडी संगठन की कार्यकारिणी की भी घोषणा की।
इस दौरान रविंद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए शासन और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा और न ही हम अन्याय करेंगे, इसी सिद्धांत पर काम करते हुए न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
नवी मुंबई एयरपोर्ट प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी में संयुक्त महासचिव के रूप में रुपेश धुमाळे, उपाध्यक्ष के रूप में किरण पवार, युहान केर्सी दोराबाजी और सुजीत न्यायनिर्गुणे, तथा सचिव के रूप में प्रभुदास भोईर, मुखांश नाईक और गजानन पाटील की नियुक्ति की गई है।
वहीं, अखिल भारतीय माथाडी संगठन की कार्यकारिणी में रायगड जिला अध्यक्ष के रूप में जितेश शिंदे, भिवंडी-पालघर जिला उपाध्यक्ष के रूप में सचिन जोशी, ठाणे-उरण उपाध्यक्ष के रूप में विक्रांत भोसले, दक्षिण मुंबई उपाध्यक्ष के रूप में राहुल लहासे, वरली विधानसभा अध्यक्ष के रूप में शैलेश तोडकरी और वरली विधानसभा महासचिव के रूप में समीर शेख की नियुक्ति की गई है।
