शहर

नासिक TCS मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला; निदा खान की अग्रिम जमानत खारिज, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को तय

महाराष्ट्र के नासिक में टीसीएस से जुड़े कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न मामले में एचआर मैनेजर निदा खान को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए अंतरिम राहत देने से भी इनकार कर दिया।

Image

नासिक TCS केस में HR मैनेजर निदा खान की अग्रिम जमानत खारिज

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Nashik TCS Case: महाराष्ट्र के नासिक जिले में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) से जुड़े कथित धर्मांतरण मामले में एचआर मैनेजर निदा खान को अदालत से राहत नहीं मिली है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया, साथ ही कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से भी इनकार कर दिया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने अदालत को बताया कि निदा खान गर्भवती हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए जमानत दी जानी चाहिए। हालांकि, सरकारी पक्ष ने इस दलील का कड़ा विरोध किया और जमानत न देने की मांग की, जिसके बाद अदालत ने याचिका खारिज करने का फैसला सुनाया।

मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को निर्धारित

नासिक रोड कोर्ट में इस मामले की सुनवाई जिला जज केजी जोशी की बेंच कर रही है। अदालत ने एचआर मैनेजर निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को निर्धारित की गई है। बताया जा रहा है कि नासिक स्थित टीसीएस कार्यालय से जुड़ा यह कथित धर्मांतरण मामला उस समय सामने आया, जब यहां काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने अपने सहकर्मी दानिश शेख पर गंभीर आरोप लगाए।

दानिश शेख की बहन बताया

महिला का कहना है कि दानिश ने वर्ष 2022 में शादी का झूठा वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जबकि वह पहले से ही विवाहित था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, निदा खान को दानिश शेख की बहन बताया गया है। जांच के दौरान यह भी आरोप सामने आए कि निदा खान ने शिकायतकर्ता महिला के धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की कोशिश की।

फरवरी 2022 से मार्च 2026 के बीच की घटनाएं

टीसीएस में यह मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की, जिसमें सात अन्य महिलाएं भी सामने आईं। इन महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके वरिष्ठ सहकर्मियों ने उनके साथ मानसिक और यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत एचआर विभाग में की थी, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कथित घटनाएं फरवरी 2022 से मार्च 2026 के बीच की हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल