शहर

नासिक TCS केस में चार्जशीट का बड़ा खुलासा, निदा खान पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप

नासिक TCS धर्म परिवर्तन मामले की चार्जशीट में निदा खान पर महिला पीड़िता पर धर्म बदलने का दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। जांच में दावा किया गया है कि वह पीड़िता से लगातार संपर्क में थी और उसे इस्लामिक प्रथाएं सिखाती थी। पुलिस ने मामले में दो लोगों की पहचान की है और आगे की जांच जारी है।

Image

फाइल फोटो

नासिक TCS धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में नासिक पुलिस ने कोर्ट में करीब 1500 पेज की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें आरोपी निदा खान पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने एक महिला को धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित किया और उस पर लगातार दबाव बनाया।

पीड़िता के लगातार संपर्क में थी आरोपी

चार्जशीट के मुताबिक, आरोपी निदा खान पर पीड़ित महिला का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय तक महिला के संपर्क में रही और उसे इस्लामिक धार्मिक परंपराएं अपनाने के लिए प्रेरित करती थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी महिला अक्सर पीड़िता से बातचीत करती थी और उसे धर्म बदलने के लिए मानसिक तौर पर तैयार करने का प्रयास करती थी।

महिला को बुर्का और नमाज सिखाने का दावा

जांच दस्तावेजों में यह भी दावा किया गया है कि निदा खान कई बार पीड़िता को नासिक में अपने घर लेकर गई। जहां कथित तौर पर पहले उसे बुर्का पहनना सिखाया गया। इसके बाद कलमा पढ़ने और नमाज अदा करने की भी ट्रेनिंग दी गई। पुलिस के मुताबिक, कई महीनों तक यह पूरी प्रक्रिया जारी रही। चार्जशीट में यह भी बताया गया कि इस कथित धर्म परिवर्तन मामले में अब तक दो लोगों की पहचान की गई है, जिनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो एक्टिव नहीं था।

फिलहाल यह मामला अदालत में विचाराधीन है। इसमें आने वाले दिनों में आगे की कानूनी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और मामले से संबंधित अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!