शहर

Nashik News: तेंदुए से बचने के चक्कर में कुएं में गिरा किसान, जानें क्या हुआ आगे?

नासिक जिले के सेवरी गांव में एक युवा किसान पर तेंदुए ने हमला किया। इस दौरान किसान और तेंदुआ दोनों कुएं में गिर गए। रेस्क्यू के दौरान किसान की डूबने से मौत हो गई और लंबे समय तक पानी में रहने से तेंदुए की भी जान चली गई।

Image

नासिक में कुएं में गिरकर किसान और तेंदुए की मौत

Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक जिले से रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां खेत में काम कर रहे एक किसान पर तेदुंए ने हमला कर दिया। इस दौरान दोनों कुएं में गिर गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद किसान को कुएं से बाहर निकाला गया। लेकिन डूबने से उसकी पहले ही मौत हो गई थी। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।

सेवरी गांव में तेंदुए ने किया किसान पर हमला

यह घटना नासिक के सिन्नर तालुका में सेवरी गांव में रविवार देर साम को हुई। जहां गोरख जाधव नाम का युवा किसान खेत में काम करने के लिए गया था। दिन ढलने के बाद उसने खाना खाया। जिसके बाद वह आराम करने के लिए कुएं के पास बैठ गया। तभी अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। डरे हुए किसान ने खुद को बचाने की कोशिश की। लेकिन वह कुएं में गिर गया। उसके पीछे तेंदुआ भी कुएं में गिर गया।

गांव वालों ने तेंदुए को निकालने का विरोध किया

जब गांव के लोगों को इस घटना का पता चला, तो उन्होंने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पुलिस अधिकारी और वन विभाग की टीम पहुंची। जिसके बाद किसान को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। लेकिन कुए में तेंदुए के कारण उसे बाहर निकालने में मुश्किल हो रही थी। तेंदुए को पिंजरे में फंसाने के बाद लाइफगार्ड्स कुएं में उतरे और किसान को ढूंढने लगे। लेकिन तब तक किसान की डूबने से मौत हो गई। बाद में उसका शव कुएं से बाहर निकाला गया। गांव वालों ने तेंदुए के बाहर निकालने का विरोध किया। वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें समझाया। जिसके बाद तेंदुए को बाहर निकाला गया। लेकिन ज्यादा देर तक पानी में रहने के चलते उसकी भी मौत हो गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article