शहर

नांदेड़ : हजारों तलवारें और खंजर, घर से हथियारों का जखीरा बरामद; देखकर पुलिस भी दंग

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक घर से लाखों रुपये के घातक हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है

Image

नांदेड़ में घातक हथियारों का जखीरा बरामद

महाराष्ट्र के नांदेड़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये के घातक हथियारों का जखीरा बरामद किया है। शहर के वजीराबाद इलाके के रामदास नगर स्थित एक घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस को तलवार,खंजर और दूसरे धारदार हथियारों का ऐसा ढेर मिला, जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। जानकारी के मुताबिक, Nanded Rural Police Station की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। छापे के दौरान घर से करीब 4796 धारदार हथियार बरामद किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में तलवारें,कोयता,खंजर शामिल हैं। फिलहाल, पुलिस किसी बड़े नेटवर्क की आशंका जताते हुए कार्रवाई तेज कर दी है।

हथियारों की कीमत

जब्त हथियारों की कुल कीमत लगभग 43 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 50 वर्षीय आरोपी Jaswant Singh Prakash Singh Sukhmani को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी यह हथियार बिक्री के उद्देश्य से लेकर आया था और इन्हें अलग-अलग जगहों पर सप्लाई किए जाने की तैयारी थी। पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में हथियार जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस सनसनीखेज बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतने बड़े पैमाने पर हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। वहीं, Avinash Kumar ने इस कार्रवाई के लिए पूरी पुलिस टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article