शहर

Muzaffarnagar Bus Accident: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पलटी दो बस, एक की मौत और 17 लोग घायल

मुजफ्फरपुर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दो बसों के पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। ये बस राजस्थान से हरिद्वार जा रही थी। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Image

मुजफ्फरपुर में दो बसें पलटी

KEY HIGHLIGHTS
  • मुजफ्फरपुर में दो बसें पलटी
  • हादसे में बस ड्राइवर की मौत
  • ई-रिक्शा से टक्कर बचाने के दौरान हादसा

Muzaffarnagar Bus Accident: मुजफ्फरनगर में दो बसों के पलटने से भीषण हादसा हो गया। जिसमें बस ड्राइवर की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

एक बस खाई में गिरी

शनिवार को दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर दो बसें पलट गईं। इस दौरान एक बस के सड़क किनारे खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बस चालक राम गोपाल (35) के रूप में की गई है।

राजस्थान से हरिद्वार जा रही थी बस

क्षेत्राधिकारी रूपाली राव ने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब एक बस के चालक ने ई-रिक्शे से टक्कर से बचने के लिए ब्रेक लगाए, जिसके बाद दूसरी बस के चालक ने भी ब्रेक लगाए, जिससे बस पलट गई। पुलिस ने बताया कि पहली बस सड़क किनारे खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि दोनों बसें राजस्थान से हरिद्वार जा रही थीं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!