Mumbai Building Fire: मुंबई के विलेपार्ले पश्चिम एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आग इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। आग पर काबू पा लिया गया है, फिलहाल दमकल कर्मी कूलिंग ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।
छह लोग घायल, दो की मौत
जानकारी के अनुसार, यह घटना विलेपार्ले पश्चिम इलाके में चर्च रोड पर बप्टिस्टा रोड की शांता भवन बिल्डिंग में हुई। आग 12 मंजिला इमारत के 11वें फ्लोर पर लगी। इस घटना में छह लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। जिनमें से एक महिला और एक बच्चे को अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य चार घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - मानसून ने बढ़ाई चिंता; राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, असम में बाढ़ से 101 मौतें, बंगाल पर भी मंडराया खतरा
छत पर फंसे 15 लोगों को सुरक्षित निकाला
फायर ऑफिसर वी. भोसले ने बताया कि आग लगने के दौरान इमारत की छत पर करीब 15 लोग फंस गए थे। दमकल कर्मियों ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उन्होंने बताया कि इमारत में लगी आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल मौके पर कूलिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
आठ दमकल गाड़ियां मौके पर
फायर ऑफिसर के अनुसार, आग बुझाने के लिए आठ दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात की गई थीं। फिलहाल स्थिति काबू में है। हालांकि, आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। अधिकारी के मुताबिक, आग लगने के कारणों की जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
