मुंबई

महिला ने अटल सेतु से लगाई छलांग, बालों की वजह से बाल-बाल बची जान; जानें कैसे

Mumbai News: अटल सेतु सी लिंक पर शुक्रवार को एक महिला ने सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन गनीमत रही कि उसकी जान बचा ली गई। महिला ने जैसे ही पानी में छलांग लगाई, पास में मौजूद कैब ड्राइवर ने महिला का बाल पकड़ लिया और इतने में ट्रैफिक पुलिस आ गई और उसकी जान बच गई।

Image

सुसाइड की कोशिश।

Mumbai News: मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाले अटल सेतु सी लिंक पर एक महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, समय रहते उसे बचा लिया गया। कैब ड्राइवर की बहादुरी और ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से महिला की जान बच गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला अपना जान क्यों देना चाहती थी।

महिला की बाल-बाल बची जान

बता दें इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक महिला अटल सेतु से पानी में छलांग लगाती हुई दिखती है, लेकिन वहां मौजूद कैब ड्राइवर ने उस महिला के बाल को पकड़ लिया। तभी न्हावा-शेवा ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को किसी तरह से पकड़कर उसकी जान बचाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सुसाइड के प्रयास का कारण स्पष्ट नहीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुसाइड की कोशिश करने वाली महिला मुलुंड इलाके की रहने वाली है। वह किस कारण से आत्महत्या करना चाह रही थी, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले अटल सेतु से एक इंजीनियर ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

आए दिन आते रहते ऐसे मामले

आपको बता दें कि आए दिन ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं, जिसमें लोग पुल से कूदकर सुसाइड करने की कोशिश करते हैं और कई लोग सुसाइड करने में कामयाब भी हो जाते हैं। हाल ही में एक मामला सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति कार से बाहर निकलता है और पुल से पानी में छलांग लगा देता है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article