मुंबई

Navi Mumbai: धौंस दिखाकर वसूली कर रही थी महिला वकील, गिरफ्तार होने पर खुल गई पोल!

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक महिला वकील को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि महिला वकील एक होटल व्यवसायी को धमका रही थी और उससे लाखों की वसूली की थी।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Navi Mumbai News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक महिला वकील धौंस दिखाकर होटल व्यवसायी को धमका रही थी। साथ ही होटल मालिक से लाखों की वसूली भी की। बताया गया कि नवी मुंबई में पुलिस ने एक होटल व्यवसायी को उसके प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की धमकी देकर उससे 12 लाख रुपये कथित तौर पर लेने के आरोप में 27 वर्षीय एक महिला वकील को गिरफ्तार किया है।

होटल व्यवसायी से जबर वसूली

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 43 वर्षीय व्यक्ति को चेतावनी दी थी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह वाशी में उसके होटल के खिलाफ स्थानीय नागरिक निकाय में दर्ज शिकायत वापस नहीं लेगी। इसके बाद होटल मालिक काफी घबरा गया था। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को उसने (महिला वकील) वाशी के एक कैफे में होटल व्यवसायी से 12 लाख रुपये लिए, जहां नवी मुंबई अपराध इकाई के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया।

वसूली मामले में महिला वकील गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया जबरन वसूली के मामले में पुलिस ने नेरुल इलाके की रहने वाली आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उसका आधार कार्ड, बार काउंसिल आईडी और विजिटिंग कार्ड भी जब्त किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला वकील के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 383 (जबरन वसूली) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article