मुंबई

मुंबई के फाइव स्टार होटल में मिला महिला का शव, 24 घंटे से बंद था कमरे के दरवाजा; जांच शुरू

मुंबई के नरीमन प्वॉइंट में एक फाइव स्टार होटल में महिला का शव मिला है। शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि दरवाजा तोड़कर शव को निकाला गया। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

दक्षिण मुंबई के नरीमन प्वॉइंट स्थित एक पांच सितारा होटल में 60 वर्षीय एक महिला मृत पाई गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।मरीन ड्राइव पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि विनौती मेहतान (60) का शव रविवार दोपहर को मिला। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे, न ही उसकी मौत के संबंध में अभी तक कोई संदिग्ध चीज मिली है। मौत का सही कारण जानने के लिए विसरा का नमूना फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।’’

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

उन्होंने कहा, ‘‘वह पिछले दो सप्ताह से होटल में रह रही थी। उसने 24 घंटे तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला था। यह घटना तब प्रकाश में आई जब उसने दरवाजे पर दस्तक देने और फोन पर कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं दिया।’’ उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article