मुंबई

Mumbai Murder: दिल्ली में साजिश मुंबई में मर्डर, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में पत्नी ने पति को दी खौफनाक मौत

Mumbai Murder: मुंबई में रह रही दिल्ली की एक महिला ने सुपारी देकर अपने पति की हत्या करा दी। आरोपी महिला पिछले 10 साल से एक शख्स के साथ प्रेम संबंध में थी। लिहाजा, उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतरवा दिया।

Image

मुंबई में महिला ने पति की करवाई हत्या

Mumbai Crime News Story: मुंबई शहर के अंबरनाथ इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के लिए खौफनाक साजिश रची। पति की हत्या का खुलासा होने पर स्थानीय लोग और पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, महिला का किसी अन्य शख्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लिहाजा, उसने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी को हत्या की सुपारी दी। उसके प्रेमी ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल, महिला प्रेमी और तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली से बुलाया किलर

मामला मुंबई के खापोली इलाके का बताया जा रहा है। महिला ने प्रेम प्रसंग के चलते पति की हत्या की सुपारी दे डाली। उसने इस काम को करने के लिए नाटकीय तरीके से खौफनाक साजिश रची। उसने दिल्ली में एक सुपारी किलर से संपर्क किया और पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। पुलिस ने आरोपी महिला, उसके प्रेमी और सुपारी लेकर हत्या करने वाले तीन कातिलों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

रेकी कर उतारा मौत के घाट

पुलिस का कहना है कि मृतक रमेश झा (48) दिल्ली का रहने वाला था। वह अंबरनाथ स्थित एमआईडीसी में कर्मचारी था। वो पत्नी सुमन और दो बच्चों के साथ अंबरनाथ के सर्वोदयनगर में रह रहा था। इसी बीच 25 फरवरी को उसके 24 साल के बेटे ने अंबरनाथ पुलिस को पिता की हत्या होने की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि अंबरनाथ-बदलापुर रोड स्थित एक ढाबे के सामने सड़क पर दो हमलावरों ने चाकू से गोदकर उसके पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए क्राइम ब्रांच के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वारदात स्थल से दो लोग रिक्शे से भागते नजर आए। पुलिस को पता चला कि वे दोनों दिल्ली की ओर निकल गए हैं। लिहाजा, पुलिस पीछा करते हुए दिल्ली पहुंची और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ही दोनों को दबोच लिया।

10 साल से महिला का प्रेम प्रसंग

आरोपियों ने बताया कि मृतक रमेश की पत्नी सुमन पिछले 10 साल से दिल्ली में रह रही थी। इस दौरान उसके धर्मवीर गुप्ता नाम के शख्स के साथ संबध थे। दो साल पहले ही सुमन अपने पति के साथ अंबरनाथ में शिफ्ट हुई थी। महिला ने अपने प्रेमी से कहा कि उसका पति हमारे प्रेम संबंध में रोड़ा बन रहा है। इसलिए उसने मर्डर की सुपारी दी थी। सुपारी किलर लगातार दो तीन दिन रमेश की रेकी कर रहे थे और मौका मिलते ही चाकू से उसकी हत्या कर दी।

एसएसपी जगन्नाथ के मुताबिक, आरोपी महिला और उसके प्रेमी धर्मवीर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपियों को पांच मार्च तक हिरासत में भेजा गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article