मुंबई

बादलों की मेहरबानी से मायानगरी जलमग्न, मुंबई को पानी पिलाने वाले बांध हो सकते हैं ओवरफ्लो! जानें कितना वाटर लेवल

मायानगरी मुंबई के पास स्थित 7 बांध ओवरफ्लो होने की कगार पर हैं। बीएमसी के मुताबिक, अत्यधिक बारिश के कारण वैतरणा बांध, तानसा बांध, भातसा बांध और मोदक सागर बांध समेत 7 बांधों में पानी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है।

Image

मोदक सागर डैम (तस्वीर साभार -@mybmc)

मुंबई : महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। सामान्य से अत्यधिक वर्षा होने के कारण जलाशयों और नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। खासकर, मुंबई को पेयजल आपूर्ति करने वाली सात झीलों (डैम) के जल स्तर में काफी बढ़ोतरी हुई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के आंकड़ों के मुताबिक, इन जलाशयों में कुल जल भंडार अब उनकी संयुक्त क्षमता का 75.79 प्रतिशत है, जो सोमवार, 14 जुलाई तक 10,96,952 मिलियन लीटर था। इसमें धीरे-धीरे और वद्धि हो रही है। अगर, पानी के स्तर तेजी से बढ़ता है तो अतिरिक्त पानी का क्या होगा?

किस झील में कितना पानी?

मुंबई शहर में आबादी का बड़ा ग्राफ है, लिहाजा यहां पेयजल की आपूर्ति के लिए व्यापक पैमाने पर इंतजाम करने होते हैं। इसलिए पानी की आपूर्ति करने के वैतरणा, मोदक सागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी झीलों में बारिश का पानी एकत्र किया जाता है, जो जुलाई की शुरुआती बारिश में ही ओवरफ्लो होने की कगार पर हैं। इनमें से मोदक सागर 100 प्रतिशत पर पूरी क्षमता तक पहुंच गया है, इसके बाद मध्य वैतरणा 93.09 प्रतिशत, तानसा 81.66 प्रतिशत, ऊपरी वैतरणा 76.64 प्रतिशत, भटसा 66.61 प्रतिशत, तुलसी 51.69 प्रतिशत और विहार 49.16 प्रतिशत पानी का भंडारण हो चुका है।

हमारी सहयोगी वेबसाइट टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, मोदक सागर, तानसा और वैतरणा झीलें पश्चिमी उपनगरों (Western Suburbs) को पानी उपलब्ध कराती हैं, जो दहिसर चेक नाका से बांद्रा तक और आगे माहिम और मालाबार हिल जैसे इलाकों तक फैले हैं। भाटसा प्रणाली, जिसमें भाटसा, विहार और तुलसी शामिल हैं, पंजरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लाट में ट्रीटमेट के बाद, मुलुंड चेक नाका से सायन और मझगांव तक, मुंबई के पूर्वी हिस्सों को पानी की आपूर्ति करती है।

मुंबई में कितनी बारिश?

मौसम विभाग ने (IMD) ने दिन भर मुंबई और उसके उपनगरों में मध्यम बारिश के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। शहर के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बौछारे गिरने का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में शहर में 11.92 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 22.64 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 15.84 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article