मुंबई

VIDEO: नागपुर के कोराडी मंदिर के पास गेट का निर्माणाधीन हिस्सा ढहा, 15 मजदूर घायल; रेस्क्यू अभियान जारी

Nagpur Gate Collapse: नागपुर में कोराडी मंदिर के पास शनिवार को एक निर्माणाधीन गेट का एक हिस्सा काम के दौरान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इस हादसे में 15 से 16 मजदूर घायल हो गए। नागपुर के जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटानकर के मुताबिक, 15 से 16 लोगों को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

Image

नागपुर के कोराडी मंदिर के पास गेट का निर्माणाधीन हिस्सा ढहा (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Nagpur Gate Collapse: नागपुर में कोराडी मंदिर के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि कोराडी मंदिर के पास एक निर्माणाधीन गेट का एक हिस्सा काम के दौरान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इस हादसे में 15 से 16 मजदूर घायल हो गए। यह घटना खापरखेड़ा-कोराडी मंदिर मार्ग पर रात 8:00 से 8:15 बजे के बीच हुई।

रेस्क्यू अभियान चलाया गया

हादसे के तत्काल बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया। एनडीआरएफ और पुलिस ने मोर्चा संभाला है। मशीनों से मलबे को हटाने का काम हो रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नागपुर के जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटानकर ने बताया कि 15 से 16 लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

उन्होंने बताया कि जब आरसीसी डाला जा रहा था तब स्लैब गिर गया था। उसकी वजह से काम में मौजूद मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि 15 से 16 मजदूरों को नंदनी अस्पताल और मैक्स अस्पताल शिफ्ट किया गया है। प्रोटोकॉल के अनुसार, एनडीआरएफ, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग यहां मौजूद हैं। मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने अफवाह न फैलाने की अपील की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article