मुंबई

Mumbai: पुलिस के हत्थे चढ़े दो 'रॉयल ठग', राजस्थान के 'शाही परिवार' का बताकर व्यापारियों को बनाते थे अपना शिकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 02:03 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है, जो राजस्थान की रॉयल फैमिला के सदस्य बन व्यापारियों को ठगते थे। आरोपी ठग उन व्यापारियों को अपना शिकार बनाते थे जिन्हें एनपीए के कारण बैंकों से लोन नहीं मिल सका था। इस मामले में एक आरोपी फरार है।

Image

मुंबई में दो ठग गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्मी अंदाज में लोगों को बेवकूफ बनाकर ठगी करने वाले गिरफ्तार
  • ठग बड़े-बड़े व्यापारियों को बनाते थे अपना शिकार
  • आरोपी व्यापारियों को देते थे लोन देने का आश्वासन

Mumbai Crime News: कुछ शातिर बदमाश लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। वहीं कुछ ऐसी ठग भी होते हैं, जो लोगों को फिल्मी अंदाज में लूटने का काम करते हैं। ठगी पर बॉलीवुड सिनेमा में कई फिल्में और वेब सीरीज बन चुकी हैं। ये फिल्में जहां आम दर्शकों के मनोरंजन का काम करती हैं, वहीं शातिर ठगों को धोखाधड़ी करने के नए आईडिया देती हैं। ऐसे ही पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है, जो फिल्मी अंदाज में लोगों को बेवकूफ बनाकर ठगी का काम करते थे।

मुंबई पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है, जो बड़े-बड़े व्यापारियों को अपना शिकार बनाते थे। यह ठग खुद को राजस्थान की रॉयल फैमिला का सदस्य बताते थे और पीड़ित व्यापारियों को अपनी ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने बताया है कि, दोनों आरोपी व्यापारियों को लोन देने का आश्वासन देते थे, फिर उन्हें ठग लेते थे।

ऐसे व्यापारियों को बनाते थे अपना शिकार

इस मामले पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि, आरोपी ने उन व्यवसायियों से संपर्क किया, जिन्हें पहले गैर-निष्पादित खातों (एनपीए) के कारण बैंकों से लोन नहीं मिल सका था। पुलिस ने बताया है कि, दोनों ठग व्यवसायियों को राजस्थान के एक शाही परिवार से कम दरों पर लोन दिलाने का वादा करते थे और अलग-अलग शुल्क के नाम पर पैसे की मांग कर उन्हें ठग लेते थे। उन्होंने कहा कि, 'फीस' मिलने के बाद आरोपी गायब हो जाते थे।

एक आरोपी फरार

क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा है कि, एक अन्य व्यक्ति ठगों का सहयोग करता था, जो तथाकथित शाही परिवार का सदस्य या बैंक का एक वरिष्ठ अधिकारी होने का दिखावा करता था। फिलहाल वह पुलिस के शिकंजे से बाहर है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं गिरफ्तार किए गए दोनों ठगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया है और अन्य पहलू की जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article