मुंबई

महाराष्ट्र में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई, कल्याण से तीन महिलाएं गिरफ्तार

महाराष्ट्र के कल्याण पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान परवीन शेख, खदीजा शेख और रीमा सरदार के रूप में हुई है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

महाराष्ट्र के कल्याण में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान परवीन शेख, खदीजा शेख और रीमा सरदार के रूप में हुई है। पता चला है कि तीनों महिलाएं पिछले कई साल से इलाके में रह रही थीं। दरअसल, तीन महिलाओं की गिरफ्तारी कल्याण की महात्मा फुले थाना पुलिस ने की है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि बांग्लादेश की तीन महिलाएं कल्याण-डोंबिवली इलाके में रह रही थीं। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सूचना मिलने पर कार्रवाई

महात्मा फुले थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर विकास माडके ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कल्याण रेलवे स्टेशन के पास कुछ बांग्लादेशी महिलाएं रहती हैं। इसके बाद पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा, "तीनों महिलाएं पिछले तीन साल से भारत में रह रही थी। हालांकि, उनके पास से तलाशी के दौरान भारत से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले हैं। तीनों महिलाएं पहले बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल पहुंचीं और उसके बाद वह मुंबई में आकर रहने लगीं।"

मामला दर्ज कर जांच शुरू

फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विदेशी नागरिकता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अवैध रूप से रह रही तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये महिलाएं ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके के मानपाड़ा पुलिस थाने के अंतर्गत कोलेगांव में अनिल पाटिल चॉल में रह रही थीं। इन महिलाओं को ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने गिरफ्तार किया था।

तीनों महिलाओं की हुई पहचान

ठाणे क्राइम ब्रांच के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रोजीना बेगम (29), तंजिला खातून (22) और शेफाली बेगम (23) के रूप में हुई है। सभी महिलाएं बांग्लादेश के जेसोर जिले के नवापारा इलाके की रहने वाली हैं। उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी से 11 जनवरी तक मुंबई के विभिन्न इलाकों से 26 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article