मुंबई

Mumbai Crime News: चोर ने दिया अनोखी चोरी को अंजाम, एटीएम मशीन से प्लग निकालकर लूट लिए 2.77 लाख रुपये

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 05:15 PM IST

Mumbai Crime News: एक बदमाश ने एटीएम मशीन के जरिए एक निजी बैंक के साथ अलग तरह का ट्रांजेक्शन किया है। बदमाश ने पहले एटीएम मशीन से 50 हजार निकाले और तुरंत मशीन का प्लग निकाल दिया, जिसके बाद उसके खाते से निकासी राशि की कोई जानकारी बैंक को नहीं मिली।

Image

अनोखे अंदाज में चोर ने की एटीएम मशीन से 2.77 लाख की चोरी

KEY HIGHLIGHTS
  • शातिर बदमाश ने निजी बैंक के साथ अलग तरह की ठगी की
  • एटीएम मशीन से पैसे निकाले और मौके पर मशीन का प्लग निकाल दिया
  • बैंक को नहीं मिली पैसों की निकासी की जानकारी

Mumbai Crime News: एक शातिर बदमाश ने निजी बैंक के साथ अलग तरह की ठगी की है। बदमाश ने खार में एक एटीएम मशीन(ATM Machine) से 50 हजार और उससे ज्यादा रुपये की नकदी निकाली, लेकिन उसने मौके पर एटीएम मशीन का प्लग स्विच से हटा दिया जिसके बाद बैंक को ट्रांजेक्शन रद्द दिखने लगा। हालांकि आरोपी ने मशीन से पैसे निकाल लिए थे। इस तरह उसने बैंक के साथ 2.77 लाख रुपये की ठगी की। यह घटना तब सामने आई जब विजिलेंस टीम ने एटीएम से नकदी में कमी देखी, लेकिन निकासी का कोई ट्रांजेक्शन नहीं दिखा। विजिलेंस टीम की रिपोर्ट के आधार पर बैंक (Bank) के उप प्रबंधक ने शनिवार को खार थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कहा है कि, आरोपी क्लोन डेबिट कार्ड (Debit Card) का इस्तेमाल कर रहा था।

जांच में जुटी पुलिस

खार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक मोहन माने ने मामले पर कहा है कि, केस दर्ज कर लिया गया है और अपराधी की पहचान करने के लिए एटीएम कियोस्क और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर को बैंक की विजिलेंस टीम ने संबंधित शाखा को मेल भेजकर कहा कि, खार (पश्चिम) में लिंकिंग रोड स्थित एटीएम मशीन में कुछ संदिग्ध लेनदेन हुआ है। जांच के बाद पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रुपये निकाल लिए।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

उन्होंने आगे बताया कि, 1 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे के आसपास क्लोन डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर 50 हजार रुपये निकाले थे। पुलिस ने बताया कि, आरोपी जब कैश निकल रहा था तो तब उसने एटीएम मशीन को अनप्लग कर दिया। पुलिस ने कहा कि, हालांकि मशीन बंद हो गई, लेकिन नकदी निकल गई, और बैंक खाता धारक के खाते से राशि डेबिट नहीं की गई। दूसरे लेन-देन में, आरोपी ने मशीन को वापस चला दिया और रुपये निकाल लिए। उसी एटीएम से 59,000 इसी तरीके से निकाले गए थे। इसके अलावा 88 और 80 हजार की दो अलग ट्रांजेक्शन 2 अक्टूबर और 3 अक्टूबर को की गई थी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article