Maharashtra News: महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर में एक 16 वर्षीय किशोर ने पहाड़ी से कूदकर आत्महत्या कर ली है। हैरान करने वाली बात ये है कि युवक ने केवल मोबाइल न मिलने पर यह खौफनाक कदम उठाया। गंभीर हालत में किशोर को इलाद के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
मृतक किशोर की पहचान अथर्व गोपाल तायडे के रूप में हुई है। अथर्व वाळूज में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से अपनी मां से मोबाइल दिलाने की जिद कर रहा था। जब मां ने उसे मोबाइल दिलाने से साफ मना कर दिया, तो युवक ने रविवार शाम तिसगांव स्थित खवड्या डोंगर पहाड़ी से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार, गंभीर हालत में अथर्व को स्थानीय नागरिकों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया।
