मुंबई

Saif Ali Khan Stabbing: सैफ अली खान पर हिस्ट्रीशीटर ने किया था हमला! हमलावर की तस्वीर आई सामने; टारगेट पर थे अभिनेता

Saif Ali Khan Stabbing: अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी का सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। मुंबई पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। फिलहाल, लीलावती अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि आपातकालीन सर्जरी के बाद सैफ अली खान की सेहत में सुधार आ रहा है।

Image

सैफ अली खान के हमलावर की तस्वीर

Saif Ali Khan Stabbing: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार-गुरुवार की रात उनके घर पर अज्ञात शख्स ने चाकू से कई हमले किये थे। खान के घर में एक घुसपैठिये ने उन पर कई बार चाकू से वार किया था, जिसके बाद वे काफी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि, मुंबई के एक अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी से चाकू निकाला गया और अब वह ‘खतरे से बाहर’ हैं। इसी बीच उनके घर पर लगे सीसीटीवी से हमलावर की तस्वीर सामने आई है, जिस पर उसकी पिक्चर साफ दिखाई दे रही है। वह सीढ़ियों से उतरता हुआ नजर आ रहा है।

सैफ अली खान की तबीयत में सुधार

फिलहाल, लीलावती अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि आपातकालीन सर्जरी के बाद सैफ अली खान (54) की सेहत में सुधार आ रहा है। यह घटना बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात करीब 2.30 बजे ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग स्थित उनके घर में हुई। लीलावती अस्पताल के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) डॉ. नीरज उत्तमाणी ने बताया कि हमने रीढ़ की हड्डी से चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला है।’’अभिनेता के जख्मों के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें दो गंभीर, दो मध्यम चोट तथा दो खरोंच आई हैं।

डॉक्टर ने बताया कि रीढ़ की हड्डी में चाकू घुस जाने के कारण उनकी वक्षीय रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। चाकू निकालने और रीढ़ से तरल पदार्थ का रिसाव रोकने के लिए सर्जरी की गई। उनके बाएं हाथ और गर्दन के दाहिने हिस्से पर दो अन्य गहरे घाव थे, जिन्हें प्लास्टिक सर्जरी टीम ने ठीक कर दिया। खान की हालत स्थिर हैं। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और वह पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं। हम उन्हें कल सुबह आईसीयू से बाहर लाएंगे और शायद एक या दो दिन में छुट्टी देने की योजना बना सकते हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article