मुंबई

Road Accident in Maharashtra : पुणे में कच्‍ची शराब से लदा टैंकर 50 फीट गहरी खाई में गिरा, हादसे में दो की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2023, 11:05 AM IST

Road Accident in Pune : पुणे-सासवड रोड पर दिवे घाट सेक्शन में कच्ची शराब से लदे टैंकर के दोनों ब्रेक फेल हो गए। तभी ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और रास्‍ते में खड़ी दो बाइकों को जोरदार टक्‍कर मार दी।

Image

महाराष्‍ट्र के पुणे में हुआ दर्दनाक हादसा। (प्रतीकामक फोटो)

Photo : BCCL

Road Accident in Pune : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। यहां पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दिवे घाट पहाड़ी खंड क्षेत्र के पास बाइकें खड़ी हुई थीं जिन्‍हें जोरदार टक्कर मारने के बाद एक बेकाबू टैंकर खाई में गिर गया। हादसे के बाद इतनी तेज आवाज आई जिसे सुनकर स्‍थानीय लोग दौड़कर वहां पर पहुंचे। लोगों ने देखा कि टैंकर की टक्‍कर से पास में खड़ी गाडि़यों के परखच्‍चे उड़ गए। बताया जाता है कि इस हादसे का दो लोग शिकार हो गए। वहीं, दो अन्‍य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। पुलिस का कहना है क‍ि दोनों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कच्‍ची शराब से भरा हुआ था टैंकर

सोमवार रात पुणे-सासवड रोड पर दिवे घाट सेक्शन में कच्ची शराब से लदे टैंकर के दोनों ब्रेक फेल हो गए। तभी ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और रास्‍ते में खड़ी दो बाइकों को जोरदार टक्‍कर मार दी। टककर इतनी तेज थी कि बाइक करीब 50 से 60 फीट गहरी खाई में जाकर गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि दो लोग इसका शिकार हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे पर पुलिस ने क्‍या कहा

पुणे में हुए इस हादसे के बारे में पुलिस ने घायल और मृतकों की संख्‍या की पुष्टि नहीं की है। बताया गया है क‍ि घायलों और मृतकों की संख्या पर सस्पेंस है। पुलिस टीम का कहना है क‍ि मृतकों में एक व्‍यक्ति ड्राइवर हो सकता है और दूसरा कोई अन्‍य राहगीर। हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। इस पर तुरंत टीम मौके पर पहुंची और घायलों के इलाज के लिए उन्‍हें अस्‍पताल भिजवाया। हालांकि, अब तक स्थानीय प्रशासन और प्रतिनिधियों हादसे पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें