मुंबई

राज ठाकरे महाविकास अघाड़ी में होना चाहते हैं शामिल, उन्हें कांग्रेस से कोई दिक्कत नहीं: संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। राउत ने कहा कि मनसे चाहती है कि कांग्रेस को भी साथ लिया जाए। वहीं, उन्होंने संकेत दिया कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी विपक्षी महा विकास अघाड़ी का हिस्सा हो सकती है।

Image

संजय राउत ने राज ठाकरे को लेकर दिया बयान

Maharashtra Politics: MNS अध्यक्ष राज ठाकरे के महाविकास अघाड़ी (MVA) में कांग्रेस के शामिल होने को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। राउत ने सोमवार को कहा कि मनसे चाहती है कि कांग्रेस को भी साथ लिया जाए। वहीं, उन्होंने संकेत दिया कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी विपक्षी महा विकास अघाड़ी का हिस्सा हो सकती है।

राउत की यह टिप्पणी राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए चचेरे भाई राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के हाथ मिलाने की चर्चा के बीच आई है। हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख बड़े विपक्षी गठबंधन का हिस्सा होंगे या नहीं।

अभी कोई फैसला नहीं हुआ

क्या राज ठाकरे महा विकास अघाड़ी का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं, इस सवाल पर राउत ने संवाददाताओं से कहा, 'राज ठाकरे भी चाहते हैं कि कांग्रेस, जो महा विकास अघाड़ी का एक पार्ट है, उसे भी साथ लिया जाए। यही उनका रुख है।' हालांकि, राज्यसभा सदस्य ने जोर देकर कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि इस पर कोई फैसला हो चुका है।

राउत ने कहा कि उन्होंने 'कुछ मुद्दों' पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से बात की है और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी बात करेंगे।

'कांग्रेस भी महाराष्ट्र की अहम पार्टी'

उन्होंने कहा, 'खुद राज ठाकरे की इच्छा है कि कांग्रेस को MVA में होना चाहिए..मैं फिर से बोलता हूं, क्योंकि हर किसी की महाराष्ट्र में अपनी भूमिका है..जैसे बालासाहेब,उद्धव ठाकरे,शरद पवार,राज ठाकरे की अहमियत और भूमिका है, उसी तरह कांग्रेस भी महाराष्ट्र की अहम पार्टी है।'

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article