मुंबई

Mumbai Train: भारी बारिश के बाद मुंबई में रेल सेवा पर असर, कई ट्रेनों का समय बदला

Mumbai Train: मुंबई में भारी बारिश के कारण उपनगरीय रेल नेटवर्क पर असर पड़ा है। उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर और रायगढ़ सहित अन्य पड़ोसी क्षेत्रों की जीवन रेखा माना जाता है।

Image

बारिश के कारण मुंबई में ट्रेन सेवा पर असर (फाइल फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई में हो रही भारी बारिश
  • कल्याण और कसारा रूट बाधित
  • वाशिंद स्टेशन के पास ट्रैक पर गिरा पेड़

Mumbai Train: भारी बारिश के कारण रेल सेवा पर भी असर पड़ा है। मुंबई में भारी बारिश के कारण कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। कुछ का रूट छोटा भी किया गया है। भारी बारिश के कारण मुंबई में लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन कई रूटों पर बंद है।

पटरी पर गिरा पेड़

मुंबई से सटे ठाणे जिले में कसारा और टिटवाला स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं रविवार सुबह भारी बारिश के कारण पटरियों पर पेड़ गिरने के बाद बंद कर दी गईं। आज सुबह करीब 6.30 बजे पटरियों को असुरक्षित घोषित कर दिया गया और कसारा और टिटवाला के बीच ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गईं। हालांकि शाम तक पटरी ठीक कर लिया गया और ट्रेनों की सर्विस शुरू हो गई।

कई ट्रेनों का समय बदला

मध्य रेलवे ने कहा कि जिन ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है उनमें 16345 एलटीटी-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस, 12289 सीएसएमटी-नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस और 12145 एलटीटी-पुरी एसएफ एक्सप्रेस शामिल हैं।

भारी बारिश की संभावना

इस बीच, आईएमडी ने अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य में और भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। 8 जुलाई से 10 जुलाई, 2024 तक मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है। शनिवार से ठाणे जिले में भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। भारी बारिश के कारण शाहपुर इलाके में घर और पुल डूब गए हैं। एनडीआरएफ की टीम इलाके में बचाव अभियान चला रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article