मुंबई

मुंबई समेत महाराष्ट्र के इन 13 स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, यहां देखें पूरी सूची

सेंट्रल रेलवे ने 13 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस समेत 13 स्टेशन शामिल हैं। यह कदम यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। आइए देखते हैं सभी स्टेशनों की सूची

Image

सेंट्रल रेलवे ने 7 दिसंबर तक रोके कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री (सांकेतिक तस्वीर)

Maharashtra News: महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भारी यात्री दबाव की आशंका के बीच सेंट्रल रेलवे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई सहित 13 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री अस्थायी रूप से बंद कर दी है। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और प्लेटफॉर्म पर आवाजाही बेहतर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह प्रतिबंध 5 दिसंबर से 7 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगा। हालांकि, रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों, बीमार यात्रियों, छोटे बच्चों, अशिक्षित व्यक्तियों और ऐसी महिला यात्रियों के लिए छूट रहेगी जिन्हें किसी की सहायता की आवश्यकता है।

किन 13 स्टेशनों पर रुकी प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री

सेंट्रल रेलवे ने 13 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और दादर स्टेशन पर 5 से 7 दिसंबर तक टिकट बिक्री बंद रहेगी, जबकि भुसावल, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, अकोला, शेगांव, पचोरा, बदनेरा, मलकापुर, चालीसगांव और नागपुर स्टेशनों पर 5 और 6 दिसंबर को टिकट बिक्री रोक दी जाएगी। यह कदम यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

सेंट्रल रेलवे ने क्या कहा

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने बताया कि महापरिनिर्वाण दिवस पर भारी संख्या में अनुयायियों के यात्रा करने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद श्रेणियों को छूट देकर रेलवे यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी असुविधा के बिना यात्रियों की आवाजाही बनी रहे। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे अपनी यात्रा योजनाओं को ध्यान से बनाएं और स्टेशन पर लागू नई व्यवस्था का पालन करें, जिससे भीड़ नियंत्रण में मदद मिले और सुरक्षा बनी रहे।

75 स्टेशनों पर ‘पैसेंजर होल्डिंग एरिया’ बनाने की तैयारी

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सफल प्रयोग के बाद रेल मंत्रालय अब देश के 75 और स्टेशनों पर स्थायी पैसेंजर होल्डिंग एरिया का निर्माण करने जा रहा है। रेलवे का लक्ष्य है कि वर्ष 2026 के त्योहार सीजन से पहले इन होल्डिंग एरियाओं का निर्माण पूरा कर लिया जाए, ताकि त्योहारों के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था मिल सके।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1