मुंबई

नीतीश कुमार की मुहिम हुई तेज, उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, कहा- एकजुट होकर आगे बढ़ना है

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 11, 2023, 01:40 PM IST

नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मजबूत गठजोड़ बनाने के लिए विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं।

Image

नीतीश कुमार की मुहिम हुई तेज

Photo : IANS

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्ष को जोड़ने की मुहिम लगातार जोड़ पकड़ रही है। वह विपक्षी नेताओं से मुलाकात का सिलिसिला जारी रखे हुए हैं। दो दिन पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार आजर शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव भी थे। उद्धव से मुलाकात के बाद नीतीश ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पार्टियां एक साथ आएं। हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना है। आज वह एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी मिलेंगे। देखें वीडियो

पवार-उद्धव से मुलाकात

बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। नीतीश और तेजस्वी पहले उद्धव ठाकरे के आवास पर उनसे मिले और बाद में पवार से उनके घर पर मुलाकात करेंगे।

जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मजबूत गठजोड़ बनाने के लिए विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की थी। जद (यू) के एमएलसी कपिल पाटिल ने कहा कि कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता यादव उपनगरीय बांद्रा में उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री में दोपहर का भोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों नेता शाम को पवार से उनके दक्षिण मुंबई स्थित आवास सिल्वर ओक में मिलेंगे।

सीएम पटनायक से हुई बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवीन निवास में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। हालांकि, दोनों मुख्यमंत्रियों ने दावा किया कि बैठक के दौरान अगले साल लोकसभा चुनाव के लिए जद (यू) और बीजू जनता दल (बीजद) के बीच किसी भी राजनीतिक गठबंधन बनाने पर कोई चर्चा नहीं हुई।

पटनायक ने पत्रकारों से कहा था कि किसी भी गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई। मुझे खुशी है कि नीतीश जी भुवनेश्वर आए। जब हम अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में थे, तब से पुराने दोस्त और सहयोगी हैं। वहीं, नीतीश कुमार ने कहा था उनके (नवीन के) पिता बीजू बाबू और नवीन जी के साथ हमारे संबंध बहुत पुराने हैं। कोविड महामारी के कारण, हम मिल नहीं पाए। कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। हमारे बीच अच्छे संबंध हैं और कोई भी राजनीतिक अटकल लगाने की जरूरत नहीं है।

(Bhasha Input)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!