मुंबई

NEET Paper Leak Case: मुंबई में नीट काउंसलिंग सेंटर का मालिक फरार, फर्जी नाम-पते पर चला रहा था दफ्तर

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में नया खुलासा हुआ है। मुंबई के साकीनाका में काउंसलिंग सेंटर चलाने वाला फरार हो गया है। साथ ही उसके ऑफिस से सारे इलेक्ट्रिक उपकरण भी गायब बताए जा रहे हैं।

Image

नीट मामले की जांच जारी।

Photo : Times Now Digital

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में दिन प्रतिदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई है। इसी बीच मुंबई के साकीनाका में नीट का काउंसलिंग सेंटर चलाने वाला फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उसने कल स्टाफ को छुट्टी दी थी और आज स्टाफ ऑफिस पहुंचे तो सेंटर का मालिक फरार था।

दफ्तर से सभी उपकरण गायब

जानकारी के अनुसार, इस सेंटर में 60 से अधिक कर्मचारी काम करते थे। बताया जा रहा है कि कल महाराष्ट्र के लातूर सोलापुर नीट पेपर लीक केस की जांच सीबीआई को सौंपी गई, जिसके बाद ही वह फरार हो गया। इसके साथ ही ऑफिस के 40 से ज्यादा कंप्यूटर और लैपटॉप सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी दफ्तर से गायब हैं।

फर्जी नाम पते पर चल रहा था सेंटर

सेंटर में काम करने वाले स्टाफ का कहना है सेंटर के मालिक ने अपना नाम आदित्य देशमुख बताया था, जो उसका असली नाम नहीं था और फर्जी नाम-पता से साकीनाका के एयरोसिटी में दो बड़े दफ्तर खोल रखे थे। उसने अपने स्टाफ को नसीहत दी थी कि किसी को अपना असली नाम नहीं बताएं और पता के बारे में जानकारी न दें।

बता दें कि सीबीआई ने इस मामले जांच शुरू की है और सीबीआई को लातूर केस सौंपा गया है, जैसे ही ये केस सीबीआई के पास गया वह फरार हो गया। उसके फरार होने के बाद कई सवाल उठने शुरू हो गए हैं। वहीं, मौके पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article