मुंबई

Mumbai Crime News: रेस्तरां में डांस के दौरान महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति से मारपीट, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 09:48 PM IST

Mumbai Crime News: नागपुर के सदर इलाके में एक रेस्तरां में तीन लोगों ने कथित तौर पर एक महिला से छेड़छाड़ की और उसके पति के साथ मारपीट की है। शनिवार रात जब यह घटना हुई तब महिला और उसका पति एक बार के डांसिंग एरिया में थे।

Image

रेस्तरां में डांस के दौरान महिला से छेड़छाड़

Photo : PTI

Mumbai Crime News: डांस क्लब और रेस्तरां में अक्सर लड़ाई-झगड़े के मामले सामने आते हैं। बहुत बार यह मामले एक बड़ा रूप भी ले लेते हैं और लोगों को सलाखों के पीछ धकेल देते हैं। अब ऐसा ही एक नया मामला महाराष्ट्र में सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने न केवल महिला के साथ छेड़छाड़ की हरकत की बल्कि विरोध करने वाले उसके पति को भी बेरहमी से पीटा है। घटना महाराष्ट्र के नागपुर के सदर इलाके में एक रेस्तरां की है।

रेस्तरां में तीन लोगों ने कथित तौर पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसके पति पर हमला किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है। घटना शनिवार रात उस वक्त हुई जब पीड़ित महिला अपने पति के साथ रेस्तरां के बार के डांसिंग एरिया में डांस कर रही थी।

डांस के दौरान महिला को घूरा

पीड़ित महिला ने अपनी पुलिस शिकायत में बताया है कि जब वह डांस कर रही थी तो कुछ लोगों के एक ग्रुप में से एक शख्स उसे आपत्तिजनक तरीके घूर रहा था। इस बात की शिकायत उसने अपने पति से की। यह जानने के बाद महिला का पति घूरने वाले शख्स के पास गया। बातचीत के दौरान मामला बढ़ गया है बहस में तब्दील हो गया। कुछ समय बाद बहस झगड़े में बदल गई। फिर देखते ही देखते आरोपियों ने महिला के पति की पीटना शुरू कर दिया।

तलाश में जुटी पुलिस

इतना ही नहीं झगड़े के दौरान आरोपियों ने पीड़ित महिला और उसके पति के साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया था। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत सदर पुलिस स्टेशन में संपर्क किया और आरोपियों के खिलाफ मारपीट के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस के शिंकाजे से बाहर है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article