देश के अलग-अलग हिस्सों से आजकल प्रेम संबंधों से जुड़े चौंकाने वाले किस्से सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई से आया है, जहां 43 वर्षीय एक महिला ने पाकिस्तानी पादरी के प्रेम में पड़कर हैरानी भरा कांड कर डाला। महिला अपने 12 साल के बेटे को लेकर घूमने के बहाने लेह-लद्दाख गई। जहां होटल में बेटे को छोड़कर वह बॉर्डर पार कर पाकिस्तान पहुंच गई। लेकिन पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उसे पकड़कर बीएसएफ को सौंप दिया।
हुंदरमन गांव से पाकिस्तान पहुंची महिला
मुंबई की रहने वाली 43 वर्षीय सुनीता जामगड़े की पाकिस्तानी पादरी से ऑनलाइन बातचीत शुरू हुई। जिसके बाद उसने पादरी के प्रति प्यार का इजहार किया। जिसके बाद उसने पाकिस्तान जाने की योजना बनाई। वह अपने 12 साल के बेटे को लेकर घूमने के बहाने लेह लद्दाख गई। जहां पर एक होटल में रुकी और अपने बेटे को वहीं छोड़ दिया। जिसके बाद महिला कारगिल के सीमवर्ती गांव हुंदरमन से पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर दिया। लेकिन बॉर्डर पार करते ही उसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया।
नागपुर में एटीएस कर रही पूछताछ
सुनीता ने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को बताया कि वह पादरी से मिलने के लिए सीमा पार कर रही थी। जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे बीएसएफ के हवाले कर दिया। बीएसएफ ने भी महिला से पूछताछ की, जिसमें सुनीता ने अपने प्रेम संबंध के बारे में बताया। वर्तमान में सुनीता को नागपुर लाया गया है, जहां एटीएस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
