मुंबई

Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन, सड़कें और रेलवे ट्रैक पर जलभराव

Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश का सिलसिला सुबह से ही जारी है। मौसम विभाग ने आज मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं तो रेलवे ट्रैक पर भी जलभराव हो गया है। इस बीच आईएमडी ने लोगों को समुद्र तट के करीब न जाने की सलाह दी है।

Image

मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट (फोटो - AI)

Mumbai Heavy Rain: मुंबई में वीकेंड की शुरुआत ही मूसलाधार बारिश के साथ हुई है। शनिवार सुबह से मुंबई में हो रही जोरदार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं और रेलवे ट्रैक पर भी पानी भरा हुआ है। मौसम विभाग ने बारिश की स्थिति को देखते हुए शहर में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो मुंबई में पूरे वीकेंड (शनिवार और रविवार) भारी बारिश होगी। मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों के आवश्यकता न होने पर घर से बाहर न निकलने की अपील की गई और सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव

सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई के गांधी मार्केट, किंग्स सर्कल, अंधेरी सबवे, कुर्ला और चेंबूर, मिलान सबवे क्षेत्र और एससीएलआर ब्रिज पर जलभराव हो गया है। सायन रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर भी पानी भरा हुआ है। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने बताया कि हंस मोगरा जंक्शन दक्षिण की ओर जाने वाली स्लिप रोड पर जलभराव हो गया है। मानखुर्द दी जंक्शन से महाराष्ट्र नगर जाने वाले टनल में भी पानी भरा होने के कारण ट्रैफिक को रोक दिया गया है।

19 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में भारी बारिश का दौर 19 अगस्त तक जारी रहेगा। आईएमडी ने इस बीच मछुआरों को 19 अगस्त तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। साथ ही नागरिकों को भी आवश्यकता न होने पर घर से बाहर न निकलने की सलाह देते हुए सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही लोगों को समुद्र तटों पर जाने से मना किया गया है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है और आपात स्थिति में नागरिक 100/112/103 डायल कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article