मुंबई

Mumbai: ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रहे थे 3 यात्री, टीटी ने मांगा टिकट तो जानें क्या किया

मुंबई की लोकल ट्रेन में जब टीटी ने बिना टिकट के सफर कर रहे यात्रियों से टिकट मांगा तो उन्हेनों मिलकर टीटी की पीटाई कर दी। इतना ही नहीं यात्रियों ने पहले टीटी को मारा, उसके कपड़े फाड़े और गालियां भी दी। हालांकि, बाद में यात्रियों को लिखत में मांफी मांगनी पड़ी-

Image

मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रियों ने टीटी की पीटा।

Photo : Twitter

Mumbai: मुंबई में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। जहां लोकल ट्रेन में यात्री न सिर्फ बिना टिकट सफर कर रहे थे, बल्कि उन्होंने चेकिंग के लिए आए टीटी के साथ मारपीट भी की। जानकारी के अनुसार टीटी ने जब टिकट न होने पर जुर्माना देने को कहा तो उन्होंने टीटी से बहस करना शुरू कर दिया है। इसके बाद टीटी के साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामले को अपने हाथ में लिया। आरोपी गुट को ट्रेन से बाहर निकाला गया और रेलवे अधिकारी जसबीर सिंह से माफी मंगवाई गई।

बिना टिकट सफर कर रहे थे यात्री

मुंबई लोकल ट्रेन में कुछ यात्रियों ने टीटी के ऊपर हमला किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्रियों के द्वारा TT से मारपीट किया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई लोकल एसी ट्रेन जो कि चर्चगेट से विरार तक जा रही थी। इसी एसी लोकल ट्रेन में मुख्य टिकट निरीक्षक पर तीन यात्रियों ने हमला कर दिया। मुंबई लोकल ट्रेन के टीटी पर ट्रेन में सफर कर रहे बिना टिकट वाले 3 यात्रियों ने किया।

टीटी की पीटाई का वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार तीनों यात्रियों ने अवैध टिकट के साथ चर्च गेट से ट्रेन में चढ़े थे। इस घटना के दौरान पीड़ित रेलवे अधिकारी जसबीर सिंह को मामूली चोटें आईं हैं। फिलहाल, इस घटना का एक वीडियो कोच के अंदर एक यात्रि द्वारा रिकॉर्ड किया गया था जो कि सोशल मीडिया पर वायरल है।

टिकट मांगने पर की बहस

वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी यात्री ने टीटी को कोच की दीवार पर चिपका दिया। ये घटना उसे वक्त की है जब मुंबई लोकल ट्रेन में टीटी ने यात्रियों से अपने टिकट दिखाने को कहा, ये तीनों आरोपी जो कि बिना टिकट के सफर कर रहे थे। उनसे टीटी ने कहा कि रेलवे नियमों के मुताबिक जुर्माना भरने को कहा। जिसके बाद यात्रियों में से एक अनिकेत भोसले ने TT से बहस करना शुरू कर दिया। फिर अधिकारी ने उन्हें अगले स्टेशन, जो बोरीवली स्टेशन था, पर ट्रेन से उतरने के लिए कहा, लेकिन भोसले ने इनकार कर दिया।

टीटी के साथ मारपीट

इसके बाद आरोपी यात्री मारपीट पर उतारू हो गए वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी पहले रेलवे अधिकारी का पीछा करता है और फिर उसे कोच के अंदर रेलिंग की दीवार के सामने पकड़ लेता है। आरोपी गुट ने उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनकी शर्ट फाड़ दी।

लिखित में मंगवाई कई माफी

इस घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामले को अपने हाथ में लिया। आरोपी गुट को ट्रेन से बाहर निकाला गया और रेलवे आधिकारी जसबीर सिंह से माफी मंगवाई गई। आरोपियों ने लिखित माफी मांगी और जुर्माना अदा किया। जिसके बाद तीनों आरोपियों को छोड़ दिया गया

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article