ग्रेटर नोएडा

Gautam Buddh Nagar: खुले में शराब पीने पर खाएंगे जेल की हवा! करीब 800 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ के तहत खुले में शराब पीने वाले 786 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग जोन में चेंकिंग की गई। गौतमबुद्ध नगर के तीनों जोन के हर थाने में ये अभियान चलाया गया-

Image

खुले में शराब पीने पर करीब 800 लोगों के खिलाफ कार्रवाई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI

Greater Noida: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिव हरि मीणा की देखरेख में तीनों जोन (नोएडा, सेंट्रल नोएडा व ग्रेटर नोएडा) में रात में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के खिलाफ 16 अगस्त को एक दिवसीय अभियान ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ चलाया गया। यह अभियान गौतमबुद्ध नगर के तीनों जोन के हर थाने में ये चलाया गया। इसके तहत 786 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने शुक्रवार देर रात "ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ" चलाया। इसके तहत सड़कों पर खुले में और सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान डीसीपी नोएडा जोन रामबदन सिंह, डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन शक्ति मोहन अवस्थी व डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन साद मिया खान के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के विरूद्ध धारा 292 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग

नोएडा जोन में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए थाना सेक्टर-20 पुलिस ने 35 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-126 पुलिस ने 20 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-39 पुलिस ने 48 व्यक्तियों, थाना फेस-1 पुलिस ने 40 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-24 पुलिस ने 60 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-58 पुलिस ने 45 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-49 पुलिस ने 30 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-113 पुलिस ने 32 व्यक्तियों और थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने 11 व्यक्तियों सहित कुल 321 व्यक्तियों के खिलाफ खुले में शराब पीने पर धारा 292 बीएनएस के तहत कार्रवाई की।

खुले में शराब पीने पर कार्रवाई

ऐसे ही सेंट्रल नोएडा जोन में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए थाना फेस-2 पुलिस ने 33 व्यक्तियों, थाना फेस-3 पुलिस ने 30 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-63 पुलिस ने 48 व्यक्तियों, थाना बिसरख पुलिस ने 30 व्यक्तियों, थाना बादलपुर पुलिस ने 17 व्यक्तियों, थाना इकोटेक-3 पुलिस ने 10 व्यक्तियों, थाना सूरजपुर पुलिस ने 29 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-142 पुलिस ने 12 व्यक्तियों कुल 209 व्यक्तियों के खिलाफ खुले में शराब पीने पर कार्रवाई की।

ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग

इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा जोन में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए थाना बीटा-2 पुलिस ने 37 व्यक्तियों, थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने 9 व्यक्तियों, थाना दादरी पुलिस ने 80 व्यक्तियों, थाना जारचा पुलिस द्वारा 13 व्यक्तियों, थाना कासना पुलिस द्वारा 11 व्यक्तियों, थाना इकोटेक-1 पुलिस ने 11 व्यक्तियों, थाना दनकौर पुलिस ने 27 व्यक्तियों, थाना जेवर पुलिस द्वारा 54 व्यक्तियों व थाना रबूपुरा पुलिस ने 14 व्यक्तियों, कुल 256 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article