Mumbai: मुंबई के कई जगहों पर ट्रैफिक की गति धीमी हो गई है। यहां अलग-अलग जगहों पर वाहनों के खराब हो जाने से इस तरह के हालात बने हुए हैं। जिस कारण इन रास्तों से गुजर रहे लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों में आई समस्या के कारण पूरा रोड जाम हुआ पड़ा है, कई जगहों पर लोग घंटों से जाम में फंसे हैं। इन जगहों पर वाहनों में अचानक से आई खराबी से यातायात की रफ्तार धीमी पड़ी हुई है। जगह-जगह पर रेंग-रेंग कर गाड़ियां जल रही हैं। मुंबई के एलिवेटेड रोड से लेकर कुर्ला नॉर्थ बाउंड और सर्कल माटुंगा तक ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई है।
वाहन खराब होने से ट्रैफिक धीमा
कार खराब होने के कारण हवाईअड्डे के दक्षिण की ओर एलिवेटेड रोड पर भी यातायात की गति धीमी हो गई है। जिस वजह से मुंबई के इस रास्ते से गुजर रहे लोग ट्रैफिक की घीमी रफ्तार के कारण परेशान हैं, जिस वजह से उन्हें समय से अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है।
किंग सर्कल पर लगा जाम
यातायात की धीमी रफ्तार की मार किंग सर्कल माटुंगा उत्तर और दक्षिण के रास्तों से गुजरने वाले लोग भी झेल रहे हैं। वहां भी वाहन में गड़बड़ी होने से यातायात की गति धीमी हो गई है। जिस वजह से लोग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग समय से अपने मंजिल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
कुर्ला नॉर्थ पर धीमा ट्रैफिक
वाहन खराब होने के कारण यही हाल हेलो डिपो कुर्ला नॉर्थ बाउंड का भी है। वाहन में खराबी आने के कारण यहां भी सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जहां लोग जाम के कारण यातायात की गति धीमी में फंसे हुए हैं।
दादर टी.टी. रफ्तार भी कम
मुंबई के दादर टी.टी. साउथ की ओर जाने वाले वाहन भी धीमी रफ्तार से चल रही ट्रैफिक से परेशान हैं। यहां भी वाहन में खराबी आने के कारण लोगों को यातायात की धीमी रफ्तार के साथ चलना पड़ रहा है।
रेंग-रेंग कर चल रही गाड़ियां
ट्रैफिक की रफ्तार कम होने के कारण जाम लगा हुआ है। वाहन इन सड़कों पर रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। यातायात की धीमी रफ्तार की वजह से लोग घंटों से धीमी रफ्तार ट्रैफिक में वाहन चला रहे हैं। वहीं लोगों को अपने अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है।
