मुंबई: मायानगरी मुंबई अक्सर ट्रैफिक जाम में फंसी नजर आती है। इसके लिए शहर की पुलिस तमाम जतन कर लोगों को जाम के झाम से मुक्त कराती है। हालांकि, इस शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की भी कमी नहीं है। लेकिन, इस बार माजरा कुछ उल्टा है। दरअसल, इस बार किसी आम आदमी ने नहीं, बल्कि ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने ही नियमों का उल्लंघन किया है। ये मामला बांद्रा फ्लाईओवर का है, जहां एक कांस्टेबल का वीडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें वह रॉन्ग साइड से बाइक लेकर आ रहा है।
ट्रैफिक नियमों को लेकर छिड़ी बहस
बताया जा रहा है कि इसमें दो ट्रैफिक कांस्टेबल शामिल थे, जिसमें एक को दूसरे के साथ शामिल होने से पहले यू टर्न लेते देखा गया है। हालांकि, वीडियो में यह स्पष्ट तौर पर दिखाई नहीं दे रहा है। यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। इस वीडियो क्लिप के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रैफिक नियमों को लेकर बहस छिड़ गई है। यूजर्स ने लिखा है कि कानून का पालन करने वाले ट्रैफिक का भी पालन करें। पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी इस तरीके की गतिविधियों में शामिल न हों। हालांकि, कैमरे में स्पष्ट समझ नहीं आ रहा है। लेकिन, बताया जा रहा है कांस्टेबल 80 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से गाड़ी दौड़ा रहा था।
MNCDFbombay ने अपने ट्विट पर लिखा है कि एक नागरिक ने कल अपने डैशकैम पर दो घटनाएं देखीं - एक ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी सीधे गलत साइड में प्रवेश कर रहा था और दूसरा उसी में शामिल होने से पहले यू-टर्न ले रहा था। हम कानून और व्यवस्था के संरक्षक के रूप में पुलिस की भूमिका का सम्मान करते हैं, लेकिन आइए हर किसी की सुरक्षा के लिए कानून को बनाए रखें और सुनिश्चित करें कि पुलिस अधिकारी मोटर वाहन अपराधों में शामिल न हों। हम इसके द्वारा अनुरोध करते हैं
