मुंबई

Mumbai to Ayodhya Flights: मुंबई से जाना है अयोध्या ? ये हैं ऑप्शन, जानें फ्लाइट का किराया और टाइमिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2024, 05:09 PM IST

Mumbai to Ayodhya Flights: प्राण प्रतिष्ठा के लिए भारी संख्या में भक्तजन अयोध्या पहुंच रहे हैं। इन दिनों अयोध्या जानें वाले फ्लाइट्स के किराये में काफी बढ़ोतरी हुई है।

Image

मुंबई से अयोध्या फ्लाइट किराया

Mumbai to Ayodhya Flights: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। रामलला को बाल रूम में विराजमान होते देखने कि लए भारी संख्या में भक्तजन पहुंच रहे हैं। अयोध्या जाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। भक्त बस, ट्रेन और फ्लाइट से राम नगरी पहुंच रहे हैं। लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। रामनगरी को लेकर लोगों में काफी क्रेज बढ़ रहा है, जिससे एयर टिकट की कीमत भी बढ़ गई है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहले से ही बड़ी संख्या में लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। खात तौर पर बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र से भक्तजन रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अगर आप मुंबई में हैं और फ्लाइट से रामनगरी अयोध्या पहुंचना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे और कितने रुपए खर्च कर प्रभु राम के दर्शन करने के लिए पहुंच सकते हैं।

फ्लाइट से सिर्फ 2 घंटे में पहुंचे अयोध्या

वैसे तो आप बस और ट्रेन से भी अयोध्या जा सकते हैं। जहां ट्रेन से जानें पर आपको 1000 से 4000 तक की कीमत चुकानी पड़ती है. वहीं ट्रेन के अलावा मुंबई से अयोध्या के लिए बसें भी चलती हैं। लेकिन बस से जाने में ज्यादा समय लगता है। वहीं अगर बात फ्लाइट की करें तो इसमें महज 2 घंटे का समय लगेगा। लेकिन इसके लिए आपको अपनी जेब हल्की करनी होगी.

Mumbai To Ayodhya Fare

Mumbai To Ayodhya Fare

मुंबई से अयोध्या के लिए फ्लाइट का किराया

फिलहाल, मुंबई से अयोध्या जाने के लिए आप इंडिगो एयरलाइंस, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर इंडिय से मुंबई से अयोध्या के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक मुंबई-अयोध्या रूट पर हवाई किराया लगभग 4,500 से 6,000 रुपये तक है। हालांकि इस रूट के लिए पहले इसका किराया 3,500 से 4,000 रुपये था, लेकिन राम मंदिर को लेकर इसके किराये में भारी बढ़ोतरी हुई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article