Thane: महाराष्ट्र के ठाणे से हाल ही एक खबर सामने आई है, जहां एक 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में एक स्विमिंग कोच को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, कोच ने उनकी बेटी के निजी गलत तरीके से छूआ है। जिसके बाद देसले को भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354 ए और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
10 साल की मासूम से छेड़छाड़
मिली जानकारी के अनुसार ठाणे में तैराकी के 42 साल के एक कोच को एक हाउसिंग सोसाइटी के स्विमिंग पूल में 10 वर्षीय लड़की को अनुचित तरीके से छूने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर को हुई जब आरोपी मंगेश देसले लड़की को कोचिंग दे रहा था।
स्विमिंग कोच गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, कोच ने उनकी बेटी के निजी अंगों को छूआ। उन्होंने बताया कि देसले को भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354 ए तथा पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
