Mumbai News: मुंबई में एक दर्दनाक हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसमें कार ड्राइवर की गलती ने एक महिला की जान ले ली। यह घटना 21 जून को कांदिवली के पोइसर इलाके में हुई। जहां लर्नर ड्राइवर से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर एक बुजुर्ग महिला समेत 3 लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
कार ड्राइविंग सीखने के दौरान हादसा हुआ
यह हादसा कार ड्राइविंग सीखने के दौरान हुआ। ड्राइवर ने गलती से ब्रेक की जगह कार का एक्सीलेटर दबा दिया। जिससे कार की स्पीड अचानक बढ़ गई और सामने जा रहे लोगों को कार ने टक्कर मार दी। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग सड़क पर चल रहे है, तभी पीछे से अचानक कार आ जाती है और उन्हें टक्कर मार देती है।
पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही कार सीखने वाले ड्राइवर और उसे निर्देश देने वाले दूसरे व्यक्ति (कार के मालिक) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
