मुंबई

Mumbai News: पश्चिम रेलवे ने गोखले ब्रिज में गर्डर्स को हटाने के लिए की आखिरी मेगा ब्लॉक की घोषणा, कई ट्रेनें होंगी रद्द

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 04:51 PM IST

Mumbai News: पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) के अधिकारी ने शनिवार की रात अंधेरी में गोखले ब्रिज के गर्डरों को हटाने के कारण मेगा ब्लॉक की घोषणा की है। इस दौरान अनुसूचित ट्रेनों को रद्द कर दिया जाएगा। इस अवधि के दौरान 15 लोकल ट्रेन सेवाओं को रद्द किया जाएगा। लोकल ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को शनिवार को मुश्किलों को सामना करना पड़ेगा।

Image

शनिवार को पश्चिम रेलवे का मेगा ब्लॉक (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • शनिवार को डब्ल्यूआर ने कई ट्रेनों को किया रद्द
  • 15 लोकल ट्रेन सेवाओं को रद्द किया जाएगा
  • रात को होगा आरओबी हटाने का काम


Mumbai News: लोकल ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को शनिवार को मुश्किलों को सामना करना पड़ेगा। पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) के अधिकारी शनिवार की रात अंधेरी में गोखले ब्रिज के गर्डरों को हटाने के कारण मेगा ब्लॉक का अंतिम दौर आयोजित करेंगे, जिसमें अनुसूचित ट्रेनों को रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) रेल-ओवर-ब्रिज (आरओबी) के पुनर्निर्माण का काम संभालेगा। इस बात की जानकारी पश्चिम रेलवे के अधिकारियों की ओर से दी गई है।

पश्चिम रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि, यह मेगा ब्लॉक का आखिरी चरण है जहां रेलवे आरओबी के पूर्व की ओर दो शेष गर्डरों को हटा देगा। इस अवधि के दौरान 15 लोकल ट्रेन सेवाओं को रद्द किया जाएगा। इसे आगे बताते हुए, अधिकारी ने कहा कि, विले पार्ले और अंधेरी के बीच, पांचवीं लाइन और प्लेटफॉर्म 9 को शनिवार रात 9:30 बजे से रविवार सुबह 5:30 बजे तक बंद कर दिया जाएगा।

जान लें अन्य रूट

वहीं प्लेटफार्म नंबर चार को रात 12 बजकर 10 मिनट से सुबह 4 बजकर 40 मिनट तक बंद रहेगा। पश्चिम रेलवे के प्रमुख पीआरओ सुमित ठाकुर ने बताया है कि ब्लॉक के दौरान 12:10 बजे से 4:40 बजे तक, अनुसूचित अप लोकल सेवाएं गोरेगांव तक चलेंगी। यात्री हार्बर लाइन के माध्यम से गोरेगांव से चर्चगेट तक यात्रा कर सकते हैं। अतिरिक्त सेवाएं गोरेगांव स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 और 2 से शुरू होंगी। विरार से चर्चगेट के बीच आखिरी फास्ट लोकल रात 11:15 बजे निकलेगी। वसई रोड से अंधेरी के लिए आखिरी स्लो लोकल रात 11:15 बजे चलेगी।

लंबी दूरी की ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा

बोरीवली से चर्चगेट के बीच आखिरी स्लो लोकल रात 11 बजकर 34 मिनट पर चलेगी। यहां तक कि इस ब्लॉक के दौरान लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। गोखले आरओबी अंधेरी में मुख्य पूर्व-पश्चिम कनेक्टर है। यह एसवी रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से जुड़ा है। आपको बता दें कि, इन सभी रूट पर हर रोज हजारों लोग रात में सफर करते हैं। ऐसे में इस रूट पर शनिवार को सफर करने पर परेशानी से गुजरना होगी। हालांकि आरओबी का काम खत्म होने के बाद सेवाएं फिर से सामान्य कर दी जाएंगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article